एकता कपूर ने क्वारंटाइन में किया वो काम जो आपने सोचा भी नही होगा! देखें वीडियो
क्वारंटाइन के दौरान फिल्म और टीवी की फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर ने जो किया है उसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सेलब्स घर के ऐसे-ऐसे काम कर रहे हैं जो करते हुए उनके फैंस ने उन्हें पहले कभी नहीं देखा होगा। झाड़ू-पोंछा, बर्तन से लेकर खाना बनाने तक, सेलेब्स सब कुछ खुद ही कर रहे हैं। ऐसा करते हुए उनके वीडियो और फोटोज़ भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। लेकिन इसी बीच क्वारंटाइन के दौरान फिल्म और टीवी की फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर ने जो किया है उसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।
दरअसल, एकता ज्योतिष और न्यूमरोलॉजी में बहुत विश्वास रखती हैं। वो हमेशा अपने दोनों में कई सारी अंगूठियां पहनकर रखती हैं। शायद आपको याद भी नहीं होगा कि आपने उन्हें बिना अंगूठी के कब देखा होगा। लेकिन अब एकता ने अपनी सारी उंगलियों की अंगूठियां उतार दी है। जी हां, एकता ने अपना हाथ बिल्कुल खाली कर दिया है और इस बात सबूत है उनका नया वीडियो जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
एकता कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो रिंग फ्री नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एकता अपनी उंगलियां फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि उनकी पांचों उंगलियों में से एक में भी रिंग नहीं है। अंगूठियों से भरे रहने वाला एकता कपूर के हाथों का ये वीडियो देख फैंस भी हैरान हैं। बल्कि न सिर्फ फैंस बल्कि कई सेलेब्स भी हैरान हैं। वीडियो शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, ‘इस बीच दूसरी खबरों में! थानोस ने बिल्डिंग छोड़ दी है !!! उसने दुनिया को नष्ट कर दिया! मजाक कर रही हूं!!! #goinghandsfree #onehandatatime।