विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बड़े अच्छे लगते हैं' को हुए 10 साल पूरे, एकता कपूर को याद आई राम और प्रिया की नोकझोंक

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Sun, 30 May 2021 04:17 PM (IST)

राम कपूर और साक्षी तंवर स्टारर धारावाहिक बड़े अच्छे लगते हैं 30 मई 2011 को सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ ...और पढ़ें

बड़े अच्छे लगते हैं, फोटो साभार: Instagram
बड़े अच्छे लगते हैं, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन क्वीन नाम से मशहूर निर्माता- निर्देशक एकता कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एकता कपूर अक्सर कई वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एकता कपूर अक्सर अपने हिट धारावाहिकों को भी याद करती रहती हैं। हाल ही में एकता कपूर के धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' को दस साल का समय बीत गया है। ऐसे में उन्होंने इस धारावाहिक की यादें फैंस के साथ साझा की हैं।

दरअसल राम कपूर और साक्षी तंवर स्टारर धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' 30 मई 2011 को सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था। इस धारावाहिक को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। अब इस धारावाहिक के 10 साल पूरे होने पर एकता कपूर ने इस शो का शुरुआती प्रोमो शेयर किया है। जिसमें लीड कैरेक्टर्स राम और प्रिया की प्यारी नोकझोंक देखने को मिल रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

एकता कपूर ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा, 'बड़े अच्छे लगते हैं के 10 साल। यही ताना आज सुबह मैंने सुना। इसमें कितने प्यार का अनुभव है। इस परिपक्व प्यार की जितनी तारीफ की जाए कम है।' इसके साथ ही एकता कपूर ने इस धारावाहिक के लिए राम कपूर, साक्षी तंवर, मीतू सोनी, साथ ही साथ पूरी टीम को धन्यवाद भी दिया।

बता दें कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' राम और प्रिया की एक हटके प्रेम कहानी पर आधारित था। जिसमें राम कपूर एक बड़े बिजनेसमैन रहते हैं और अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। तो वहीं प्रिया (साक्षी तंवर) एक मध्यम वर्गीय परिवार से रहती है और वो भी अपने परिवार के बहुत प्यार करती है। दोनों की उम्र अधिक होने के बाद भी घर की जिम्मेदारियों के चलते दोनों ही शादी नहीं करते हैं। लेकिन कुछ समय बाद ऐसे हालात बनते हैं कि राम और प्रिया को ना चाहते हुए भी एक दूसरे के साथ शादी करना पड़ती है। दोनों की शादी के बाद इनके बीच प्यार पनपने लगता है और असली कहानी यहीं से शुरू होती है।

Sushant Singh Rajput: सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी पर वकील विकास सिंह का बयान, बोले- 'यह काव्यात्मक न्याय है'