Tauktae Cyclone की वजह से दीपिका सिंह के घर के बाहर गिरा पेड़, एक्ट्रेस ने उसी के सामने किया जमकर डांस, वीडियो वायरल
दीया और बाती फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह अपने फैंस को एंटरटेन करने का एक भी मौका हाथ से हाथ जाने नहीं देती हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट वीडियो और तस्वीरें फैंस के बीच पोस्ट करती रहती हैं। अब दीपिका सिंह ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी के कहर के बीच अब चक्रवाती तूफान ताउते का आना लोगों के लिए एक बड़ी मुसीबत है। ताउते तूफान ने देश के कई शहरों में तबाही मचाई है उसकी तस्वीर काफी भयावह है। सोशल मीडिया पर ताउते की तबाही की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। आम से लेकर खास हर कोई इससे होने वाले नुकसान को लेकर दुख और चिंता जाहिर कर रहा है। साथ ही लोगों के लिए मदद की अपील भी कर रहे हैं। इस तूफान ने कई स्टार्स के घर को भी नुकसान पहुंचाया है। इस बीच जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका ताउते तूफान के बीच सड़क पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। यहां देखें वायरल हो रहा एक्ट्रेस का ये वीडियो-
View this post on Instagram
'दीया और बाती' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह अपने फैंस को एंटरटेन करने का एक भी मौका हाथ से हाथ जाने नहीं देती हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट वीडियो और तस्वीरें फैंस के बीच पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच अब दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने घर के आगे गिरे हुए पेड़ के सामने जोरों की बारिश के बीच डांस करती नजर आ रही हैं। वह बारिश में फुलऑन एंजॉय करती दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह कलरफुल ड्रेस पहने 'शोर इन द सिटी' के गाने 'साइबो...' पर झूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर दीपिका के फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं देते दिखाई दे रहे हैं। अबतक इसके दो लाख से ज्यादा फैंस देख चुके हैं। वहीं दीपिका ने इस गिरे हुए पेड़ के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी क्लिक कराई हैं।
इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही दीपिका सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'बोला था ना जिंदगी इस बारे में नहीं है कि आप तूफान के गुजरने का इंतजार करें, बल्कि ये तो बारिश में भी डांस करना सीखने के बारे में।'