Move to Jagran APP

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में काम करने को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया रिएक्ट, कहा- 'ये एक शानदार शो है...'

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आईं कि वह छोट पर्दे के मशहूर और चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री को लेकर ऐसी खबरें रहीं कि वह शो में जेठालाल की पत्नी दयाबेन का किरदार करने वाली हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 27 Jun 2021 11:20 AM (IST)Updated: Sun, 27 Jun 2021 11:32 AM (IST)
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में काम करने को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया रिएक्ट, कहा- 'ये एक शानदार शो है...'
टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी , Instagram: divyankatripathidahiya

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आईं कि वह छोट पर्दे के मशहूर और चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री को लेकर ऐसी खबरें रहीं कि वह शो में जेठालाल की पत्नी दयाबेन का किरदार करने वाली हैं। अब ऐसी खबरों पर खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने चुप्पी तोड़ी है और प्रतिक्रिया दी है।

loksabha election banner

दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 से वापस लौटी हैं। इस शो की शूटिंग केपटाउन में चल रही थी। वहां से वापस लौटने के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का हिस्सा बनने की खबर को दिव्यांका त्रिपाठी ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने ऐसी खबरों को अफवाह बताया है और कहा है कि जनता को कंफ्यूज न करें। दिव्यांका त्रिपाठी ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की।

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

इस दौरान अभिनेत्री ने खतरों के खिलाड़ी 11 से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को लेकर चल रही खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, 'यह एक शानदार शो है, जिसकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करने के लिए उत्सुक हूं। मैं एक नई अवधारणा और नई चुनौती की तलाश में हूं।'

वहीं अभिनेत्री के करीबी सूत्रों ने भी इस तरह की खबरों को बेबुनियाद और अफवाह बताया है। बात करें दिव्यांका त्रिपाठी के अपकमिंग रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की तो हाल ही में कलर्स ने टीवी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी का डराने वाला वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को देखकर कुछ सेकेंड्स के लिए तो आपकी भी सांस रुक जाएगी। वीडियो में दिव्यांका एक मगरमच्छ को अपनी गोदी में सुलाते हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें देखकर श्वेता तिवारी और आस्था गिल का बुरा हाल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

वीडियो में दिख रहा है कि मगरमच्छ बड़े सुकून के साथ दिव्यांका के पैरों पर लेटा हुआ है और वो उन्हें ‘सुरमई अखिंयों से’ लोरी सुना रही हैं। हालांकि स्टंट के बारे में इस वीडियो में कोई जानकारी नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर खबरों के खिलाड़ी 11 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो अभी भी तेजी से वायरल हो रहा है। दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो प्रोमो को पसंद कर रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.