विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति विवेक के टीवी शो की झलक देखकर दिव्यांका त्रिपाठी का ऐसा था रिएक्शन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 13 Jun 2018 07:17 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 11:52 AM (IST)

विवेक कहते हैं कि उनकी स्क्रिप्ट की डिमांड होगी तो वह स्क्रीन पर किस करने से भी कोई गुरेज नहीं करेंगे.

पति विवेक के टीवी शो की झलक देखकर दिव्यांका त्रिपाठी का ऐसा था रिएक्शन
पति विवेक के टीवी शो की झलक देखकर दिव्यांका त्रिपाठी का ऐसा था रिएक्शन

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई. विवेक दहिया स्टार प्लस पर जल्द ही प्रसारित होने वाले एकता कपूर के नए शो कयामत की रात में नज़र आने वाले हैं. विवेक ने इस शो के बारे में जागरण डॉट कॉम से बातचीत के दौरान स्वीकारा कि उन्हें इस तरह के शोज़ में हमेशा से दिलचस्पी रही है.

यह पूछे जाने पर कि दिव्यांका का इस शो को लेकर क्या रिएक्शन रहा तो विवेक ने ऐसी बात कह डाली कि आप भी सुन कर हैरान हो जायेंगे. विवेक बताते हैं कि दिव्यांका ने विवेक के साथ मस्ती करते हुए कहा कि अच्छा तो इस शो में तुम्हारी को-स्टार करिश्मा होगी, Wow. अच्छा है कि तुम करिश्मा जैसी हॉट एक्ट्रेस के साथ काम करने जा रहे हो, ऐसे में तुम भी हॉट लगोगे. विवेक कहते हैं कि दिव्यांका काफी सिक्योर एक्ट्रेस और पत्नी हैं. वह जानती हैं कि स्क्रिप्ट की डिमांड है तो फिर एक्टर होने के नाते कोई नखरे नहीं करने चाहिए. विवेक कहते हैं कि उनकी स्क्रिप्ट की डिमांड होगी तो वह स्क्रीन पर किस करने से भी कोई गुरेज नहीं करेंगे. एक एक्टर के तौर पर वह कभी खुद को सीमित नहीं करना चाहते हैं.

दिव्यांका के बारे में वह कहते हैं कि उनके साथ जब वह टाइम बिताते हैं तो काम की बातें बिल्कुल नहीं करते, क्योंकि उन्हें एक साथ वक़्त बिताने का समय ही काफी कम मिलता है. उनके लिए ये बेहद जरूरी होता है कि वह जब भी साथ में रहें, क्वालिटी वक़्त शेयर करें. कयामत की रात के टाइम स्लॉट को लेकर विवेक का कहना है कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि टाइम स्लॉट क्या है. जिस तरह का कॉन्सेप्ट है, लोग इसे देखना पसंद करेंगे और एन्जॉय भी करेंगे. बता दें कि इस शो की शुरुआत 24 जून से शाम के 7 बजे से होगी. क़यामत की रात में अपने किरदार में बारे में विवेक ने बताया कि शो में वह राज के किरदार में होंगे और शो में वह अबतक अपने निभाए गये किरदार से बिल्कुल अलग नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: नागिन 3 की वजह से करिश्मा तन्ना का हो गया ये फ़ायदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।