विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'झलक दिखला जा 11' के सेट पर फिर होगी Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya की शादी, जानें क्या है पूरा मामला

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 20 Dec 2023 05:11 PM (GMT+05:30)

Divyanka Tripathi JDJ 11 दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के पति एक्ट विवेक दहिया (Vivek Dahiya)। विवेक दहिया अपने डांस से ...और पढ़ें

विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी (Photo Instagram)
विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।   Divyanka Tripathi JDJ 11: टीवी का फेमस शो  'झलक दिखला जा 11' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में कई फेमस हस्तियां नजर आ रही हैं। इन्हीं में से एक है दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के पति एक्टर   विवेक दहिया (Vivek Dahiya)।  विवेक दहिया अपने डांस से फैंस का दिल जीत रहे हैं।

ऐसे में पत्नी दिव्यांका उन्हें चीयर करती नजर आ रही हैं। ऐसे में अब इस कपल को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि दिव्यांका ने विवेक के लिए एक सरप्राइज प्लान किया है और वे रियलिटी शो के सेट पर एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- Divyanka Tripathi ने पति विवेक के साथ समंदर किनारे कुछ यूं मनाई एनिवर्सरी, कपल का रोमांटिक वीडियो आया सामने

झलक के सेट पर दिव्यांका फिर बनीं दुल्हन  

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो के आने वाले एपिसोड शादी स्पेशल होने वाला है। थीम के मुताबिक सभी कंटेस्टेंट परफॉर्म करेंगे। ऐसे में  दिव्यांका त्रिपाठी अपनी शादी का लहंगा पहनकर स्टेज पर आएंगी और ये कपल स्टेज पर अपनी शादी की प्रतिज्ञा को दोहराएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

बता दें, एक्ट्रेस लगातार पति की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें सपोर्ट कर रही हैं।  अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि विवेक ने चोट लगने और 101 बुखार होने के बावजूद अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी।

7 साल पहले कपल ने की थी शादी

बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को शादी मुंबई में धूमधाम से शादी रचाई थी। इस मौके पर एक्ट्रेस रेड कलर के लहंगे में नजर आई थी, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी कैरी की थी। 

यह भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa 11 में कंटेस्टेंट बनी काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी, जज की बात सुन कहा- मैं कोई स्टार नहीं हूं