Move to Jagran APP

दिव्या खोसला कुमार ने किया पर्ल वी पुरी का समर्थन, पोस्ट शेयर कर बताया- 'शर्मनाक'

पर्ल का समर्थन कर रहे लोगों में अब दिव्या खोसला कुमार का नाम भी शामिल हो गया है। दिव्या खोसला ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए उन लोगों की तस्वीर शेयर की है जिन लोगों ने इसमें पर्ल को फंसाया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 06:37 PM (IST)
दिव्या खोसला कुमार ने किया पर्ल वी पुरी का समर्थन, पोस्ट शेयर कर बताया- 'शर्मनाक'
पर्ल वी पुरी, दिव्या खोसला कुमार, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन अभिनेता पर्ल वी पुरी इस समय मुसीबत में घिरे हुए हैं। पर्ल को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद लगभग पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री पर्ल के समर्थन में उतर आई है। पर्ल का समर्थन कर रहे लोगों में अब दिव्या खोसला कुमार का नाम भी शामिल हो गया है। दिव्या खोसला ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए उन लोगों की तस्वीर शेयर की है जिन लोगों ने इसमें पर्ल को फंसाया है। साथ ही दिव्या ने पोस्ट के जरिए इस पूरे घटनाक्रम को शर्मनाक बताया है।

loksabha election banner

दिव्या खोसला कुमार ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने सबसे पहले अनिल डोंडे, एकता शर्मा और उनकी बेटी की तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद उन्होंने एक लंबा सा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बात की है। दिव्या ने पोस्ट को शेयर करेत हुए लिखा है, 'सबसे पहले मैं इन लोगों का आपको परिचय करवाती हूं। ये हैं अनिल डोंडे और ये औरत है एकता शर्मा जो कि एक एक्ट्रेस है।'

अपनी पोस्ट में आगे दिव्या ने लिखा, 'अनिल डोंडे ही वो शख्स है जिसने पर्ल वी पुरी पर उनकी पांच साल की बच्ची के साथ बालाजी टेलीविजन के धारावाहिक 'बेपनाह प्यार' के सेट पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है दो साल पहले। अनिल और एकता अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लड़ रहे हैं। और बीते दो सालों से बेटी अनिल के साथ ही रहती है क्योंकि उसने एकता के ऊपर मामला दर्ज करवाया है कि वो एक एक्ट्रेस है और बेटी को अपने साथ सेट पर लेकर जाती है जहां पर उसके साथ दुष्कर्म हुआ, उनकी बेटी मां के साथ असुरक्षित है। मुझे लगता है कि अनिल डोंडे को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलना चाहिए इस स्क्रीनप्ले को रचने के लिए।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Divyakhoslakumar (@divyakhoslakumar)

आगे दिव्या ने लिखा, 'अब पुलिस ने पर्ल को गिरफ्तार कर लिया है। मैं जानना चाहती हूं कि पुलिस ने उन्हें 2019 में ही जब केस दर्स हुआ था तब क्यों नहीं गिरफ्तार किया। इसकी वजह ये है कि जो एफआईआर फाइल की गई थी उसमें लिखा गया था कि जब बच्ची के साथ ये कृत्य हुआ तब वो अपनी मां के साथ थी। पर्ल का नाम एफआईआर में कहीं भी नहीं था। (मैंने खुद एफआईआर पढ़ी है जो पर् की मां ने मेरे साथ शेयर की जब बीती रात उन्होंने मुझसे मदद मांगे के लिए फोन किया।)'

आगे एकता शर्मा और एकता कपूर के बीच हुई बातचीत के बारे में बात करते हुए दिव्या ने लिखा, 'एकता शर्मा ने एकता कपूर से फोन पर बात करते हुए खुद कहा कि उनके पति साइको हैं, जो उन्हें भी फिजिकली और मेंटली अब्यूज किया करते थे, उनके पास इससे जुड़े कई सबूत हैं, उन्होंने इस केस को क्लियर करते हुए कहा है कि पर्ल निर्दोष हैं और सेट पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।'

दिव्या यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि बच्ची की मेड जो उनके साथ सेट पर होती थी उसने भी बताया है कि बच्ची वहां बहुत खुश रहती थी। एकता बच्ची को लेकर अपने दोस्तों के यहां और को-एक्टर्स के यहां भी जाया करती थीं जहां सभी बच्ची के साथ खेला करते थे। दिव्या ने ये भी कहा कि, 'जब बच्ची के साथ दो साल पहले ये घटना हुई थी। जिसके 10 दिन बाद उसके पिता ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। अब बच्ची सात साल की हो गई है और उसने आरोपी को पहचान लिया। एक पल के लिए हम मान भी लेते हैं कि यदि बच्ची के साथ ऐसा हुआ भी है। मैं जानना चाहती हूं कि इतनी कम उम्र में बच्ची को उस शख्स का नाम और चेहरा कैसे याद रह सकता है।' इस पोस्ट में उस छोटी सी बच्ची के प्रति दया दिखाते हुए दिव्या ने ये भी कहा कि ना जाने उस मासूम पर क्या बीत रही होगी। जिसे उसके पिता इतनी गलत शिक्षा दे रहे हैं।

अपनी पोस्ट के अंत में दिव्या खोसला ने एकता शर्मा को भी आगे आकर बात ना करने के लिए दोषी करार दिया है। इसके साथ ही दिव्या ने #istandwithpearl हैशटेग के साथ आगे आकर लोगों से भी पर्ल का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने पर्ल को औरतों की इज्जत करने वाला बताते हुए कहा है कि वो ऐसा कर ही नहीं सकता है। वहीं दिव्या के इस पोस्ट पर कई लोग कमेंट कर पर्ल का समर्थन कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.