विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Disha Parmar प्रेग्नेंसी में ऐसे दूर कर रहीं बोरियत, पति राहुल वैद्य की पड़ी नजर तो कर दिया प्यार भरा कमेंट

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 25 Jun 2023 06:16 PM (IST)

Disha Parmar Pregnancy बड़े अच्छे लगते हैं 3 में प्रिया का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस दिशा परमार ...और पढ़ें

Disha Parmar flaunted her baby bump in a casual look husband Rahul Vaidya Reacts. Photo- Instagram
Disha Parmar flaunted her baby bump in a casual look husband Rahul Vaidya Reacts. Photo- Instagram

HighLights

  1. बड़े अच्छे लगते हैं 3 की प्रिया ने ऐसे भगाई बोरियत
  2. दिशा परमार ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं फोटोज
  3. दिशा परमार की तस्वीरों पर राहुल वैद्य ने किया कमेंट

 नई दिल्ली, जेएनएन। Disha Parmar Pregnancy: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) शादी के दो साल बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। पिछले महीने ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। दिशा अक्सर अपना प्रेग्नेंसी ग्लो या फिर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप दिखाया है।

दिशा परमार ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

दिशा परमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपना प्रेग्नेंसी ग्लो और बेबी बंप दिखा रही हैं। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस के चेहरे पर मां बनने का नूर साफ दिखाई दे रहा है, तो वहीं बाकी दो तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक टीशर्ट और पैंट पहनकर अपने लुक को कैजुअल रखा है। फोटोज शेयर कर दिशा ने कैप्शन में लिखा- "जब बोरियत आती है तो फोटोज क्लिक करवा लीजिए। बढ़ रही हूं और ग्लो कर रही हूं।"

Disha Parmar Photo- Instagram

राहुल वैद्य ने पत्नी की फोटोज पर क्या कमेंट किया?

हमेशा की तरह दिशा परमार की इन तस्वीरों को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं। लोग अपनी फेवरेट स्टार पर प्यार की बौछार कर रहे हैं। ऐसे में उनके पति राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) कैसे पीछे रह सकते हैं। राहुल ने कमेंट बॉक्स में फायर और लव इमोजी शेयर कर अपनी लेडी लव की तारीफ की है।

Disha Parmar Photo- Instagram

दिशा परमार-राहुल वैद्य की लव स्टोरी

दिशा परमार प्लेबैक सिंगर राहुल वैद्य की आवाज पर फिदा हो गई थीं। एक बार एक्ट्रेस ने राहुल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर उनके गाने की तारीफ की थी। फिर दोनों एक म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के दौरान मिले और दोस्त बन गए। इसके बाद उनकी डेटिंग जर्नी शुरू हुई। राहुल ने 'बिग बॉस 14' में अपनी लेडी लव को स्पेशल तरीके से प्रपोज किया था और एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन डे पर शो में आकर सिंगर को हां में जवाब दिया था। इसके बाद कपल ने 2021 में शादी कर ली थी। 

दिशा परमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' में नकुल मेहता के साथ दिखाई दे रही हैं।