विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dipika Kakar ने बेटे रुहान की क्यूट फोटो की शेयर, बेबी के साथ खेलते दिखे शोएब

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 30 Jul 2023 11:22 PM (IST)

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Baby टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और एक्टर शोएब इब्राहिम 21 जून 2023 को बेटे रुहान के ...और पढ़ें

Dipika Kakar shares a cute photo of Shoaib Ibrahim and her son Ruhaan. Photo-Instagram
Dipika Kakar shares a cute photo of Shoaib Ibrahim and her son Ruhaan. Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Son Ruhaan: छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और उनके एक्टर पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) कुछ दिन पहले माता-पिता बने हैं। इन दिनों दोनों पैरेंट्सहुड की जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने पति और बेटे की क्यूट फोटो शेयर की है।

बेटे पर प्यार लुटाते दिखे शोएब

दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने बेटे की तस्वीर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने बेटे रुहान (Ruhaan) की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।

तस्वीर में एक्टर शोएब अपने बेटे के साथ प्यार और उसके नन्हे हाथ चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस क्यूट फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- 'मेरा सुकून।'

दीपिका की बेटे के साथ पहली फैमिली फोटो

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अपने बेटे रुहान के एक महीने पूरे होने पर जश्न मनाया था। कपल ने अपने बच्चे की पहली फोटो भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। तस्वीर में शोएब अपने बच्चे को गोद में लिए हुए थे और दीपिका अपनी बेटे का हाथ चूमते हुए दिख रही थीं। उनकी ये प्यारी फोटो इंटरनेट पर छा गई थी।

दीपिका और शोएब कब दिखाएंगे अपने बच्चे का चेहरा?

दीपिका और शोएब ने अभी तक अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है। कुछ समय पहले एक व्लॉग में कपल ने कहा था कि वह अभी अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाएंगे। सही समय आने पर वह अपने बेटे का फेस रिवील करेंगे। बता दें कि दीपिका ने 21 जून 2023 को अपने बेटे को जन्म दिया था। उनकी प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई थी। इसी वजह से उनके बेटे रुहान को कई दिनों तक NICU में रखा गया था।

दीपिका-शोएब वर्क फ्रंट

दीपिका कक्कड़ को 'ससुराल सिमर का' से पॉपुलैरिटी हासिल हुई। वह 'कहां हम कहां तुम', 'बालिका वधू', 'नीर भरे तेरे नैना देवी' और 'बिग बॉस' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें 'ससुराल सिमर का 2' में देखा गया था। अभी वह एक्टिंग से ब्रेक पर हैं, लेकिन यूट्यूब के जरिए वह फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

वहीं, शोएब इब्राहिम इन दिनों टीवी शो 'अजूनी' में दिखाई दे रहे हैं।