Move to Jagran APP

परिवार के इस सदस्य की मौत से बिखरीं दीपिका कक्कड़, रो रोकर बोलीं ‘उसे कैंसर था..वो हमें छोड़कर चला गया’

दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दीपिका और शोएब अपने व्लॉग्स और पोस्ट से अक्सर फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। अपने वीडियोज़ के जरिए दोनों फैंस से भी ढेर सारी बातें करते हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 12:20 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 12:20 PM (IST)
परिवार के इस सदस्य की मौत से बिखरीं दीपिका कक्कड़, रो रोकर बोलीं ‘उसे कैंसर था..वो हमें छोड़कर चला गया’
Photo credit - Shoaib Ibrahim Youtube Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दीपिका और शोएब अपने व्लॉग्स और पोस्ट से अक्सर फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। अपने वीडियोज़ के जरिए दोनों फैंस से भी ढेर सारी बातें करते हैं। दोनों के व्लॉग्स का लोगों को काफी बेसब्री से इंतज़ार रहता है। लेकिन हाल ही में कपल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर हर किसी का दिल टूट गया है।

loksabha election banner

इस वीडियो में दीपिका बुरी तरह रोती दिख रही हैं वहीं शोएब भी काफी उदास नज़र आ रहे हैं। वीडियो में ही शोएब और दीपिका ने अपने इन आंसुओं के पीछे की वजह भी बताई है। दरअसल, शोएब और दीपिका ने अपने सबसे प्यारे पेट कडल को खो दिया है। कडल लंबे समय से बीमार था उसका इलाज चल रहा था। लेकिन हाल ही में कडल ने आखिरा सांस ली और वो इस दुनिया को छोड़कर चला गया। कडल के जाने के बाद दीपिका का रो रोकर बुरा हाल है। इस सिलसिले में स्टार्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में दीपिका कहती हैं, ‘कडल अब नहीं रहा...वो बहुत समय से ठीक नहीं था वो बीमार था। उसे अस्थमा था साथ ही कैंसर भी था। उसका ट्रीटमेंट चल रहा था, हमने उसे मुंबई के बेस्ट डॉक्टर के दिखाया था, लेकिन अस्थमा होने की वजह से उसका ऑपरेशन नहीं हो सकता था। पिछले दो हफ्तों से उसकी हालत थोड़ी ज्याद खराब हो गई थी। पिछले दो दिन से तो वो बहुत ज्यादा तकलीफ में था, आखिरी वक्त में उसकी तबीयत बहुत ज्यादा नाज़ुक हो गई। उसके बाद वो ठीक नहीं हो पाया हमने आखिरी दिन भी उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, लेकिन डॉक्टर ने तब तक बता दिया था कि कडल अब नहीं बच पाएगा। हम आगे का कुछ सोच पाते उससे पहले कडल की सांसे चली गईं’। दीपिका और शोएब का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है इसे देखकर लोग भी काफी भावुक हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.