Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिलीवरी के बाद 17 किलो बढ़ गया देबिना बनर्जी का वजन, हेल्थ बनाने के लिए एक्सरसाइज नहीं बल्कि शुरू किया यह काम

    Debina Bonnerjee Fitness एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने कुछ दिनों पहले ही एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। वह दूसरी बार मां बनी हैं। प्रेग्नेंसी के बाद उनका 17 किलो वजन बढ़ गया जिसे कम करने के लिए उन्होंने अलग तरीका अपनाया।

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Fri, 30 Dec 2022 11:16 AM (IST)
    Hero Image
    File Photo of Debina Bonnerjee. Photo Credit: Debina Bonnerjee Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पिछले ही महीने एक क्यूट सी बच्ची को जन्म दिया। इस बच्ची के जन्म के बाद देबिना और गुरमीत चौधरी अब दो प्यारी बेटियों के मम्मी-पापा बन गए हैं। देबिना जिंदगी के इस सर्कल को एंजॉय करती दिख रही हैं, लेकिन इसी के साथ उनका पूरा फोकस अपनी फटनेस पर भी है। प्रेग्नेंसी के बाद उनका 17 किलो वजन बढ़ गया। उनकी सी-सेक्शन डिलीवरी हुई थी, जिसके बाद उनका काफी वजन बढ़ गया और अपने शेप में वापस आने के लिए देबिना फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहीं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिन भर होती है भागमभाग

    दो बेटियों की जिंदगी के बाद देबिना की जिंदगी आसान नहीं रही। वह इस फेज को इंजॉय कर रहीं हैं, लेकिन इसी के साथ अपने बढ़े हुए वजन पर नियंत्रण पाने के लिए भी जी तोड़ मेहनत कर रहीं हैं। देबिना की बेटियों को संभालने के लिए नैनी हैं। इसके अलावा उनकी हेल्प के लिए मां भी हैं पर असल में चीजें उतनी आसान नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देबिना ने बताया कि डिलीवरी के बाद उनका वजन कुछ कम जरूर हुआ। इसकी वजह रही है उनकी दिन भर की भागदौड़। वह सुबह से उठकर सारा दिन इधर से उधर भागमभाग करती रहतीं हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

    ऐसे बर्न होती है कैलरी

    कभी देबिना बेटियों के पीछे भागती हैं, तो कभी घर के छोटे-मोटे काम करती हैं। घर और बाहर के काम के बीच उनकी कुछ हद कर कैलरी यूं ही बर्न हो जाती है। उनका वजन पहले 56 किलो था, जो बाद में बढ़कर 76 हो गया। उनका 17 किलो वजन बढ़ा है, जिसे कम करना बिलकुल आसान टास्क नहीं है। इसके लिए उन्होंने हेल्दी डायट और एक्सरसाइज को नियमित रूप से अपनी लाइफस्टाइल में शामिल किया है।

    यह भी पढ़ें: Anant Ambani-Radhika Merchant का हुआ शाही स्वागत, 10 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए मीका सिंह ने चार्ज किए करोड़ों

    यह भी पढ़ें: Avatar 2 Box Office Collection: पूरी दुनिया में 'अवतार 2' का तहलका, 14 दिनों में कमा 8000 करोड़ का आंकड़ा पार