Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Crime Patrol Star Cast: क्राइम पेट्रोल में इन एक्टर्स को रोज देखते होंगे आप, पर क्या जनते हैं इनके असली नाम

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Fri, 15 Jul 2022 12:16 PM (IST)

    Crime Patrol Star Cast क्राइम पेट्रोल में एक्टर्स सालों से काम कर रहे हैं हम उन्हें लगभग रोज देखते हैं पर उनके असली नाम से वाकिफ नहीं है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि क्या है आपके फेवरेट कलाकारों के असली नाम।

    Hero Image
    Crime Petrol Star Caste: Anup Soni, Sanjeev tyagi, geetanjali mishra, Nisar Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Crime Patrol Star Cast: टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'क्राइम पेट्रोल' पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से लोगों को जुर्म से सचेत कर रहा है। इसकी फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि लोग यूट्यूब पर भी शो को सर्च करके देखते हैं। जुर्म की दस्तक को सुनने के लिए बेताब फैंस इसके एक-एक एक्टर्स को पहचानते हैं। कभी किसी फिल्म में, तो कभी किसी ओटीटी सीरीज में इसके एक्टर्स नजर आ रही जाते हैं। तो चहिए आज हम बताते हैं आपके फेवरेट क्राइम पेट्रोल के एक्टर्स का रियल नेम...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनूप सोनी

    बता क्राइम पेट्रोल की हो और इसके होस्ट की याद ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। तो सबसे पहले बात अनूप सोनी की, अनूप सोनी ने सालों कर क्राइम पेट्रोल को होस्ट किया। वो इतने सालों तक हमें जुर्म की दस्तक सुनाते रहे। हाल ही में वो सास-बहू और आचार वेब सीरीज में नजर आए।

    संजीव त्यागी

    एक पुलिस इंस्पेक्टर जो मुजरिमों के छक्के छुड़ा देते हैं। इसके आने से एक बात तो साफ हो जाती है कि अब किसी भी हाल में पीड़ित को इंसाफ मिलेगा।

    गीतांजलि मिश्रा

    कभी एक तरफा प्यार में तड़पी हुई औरत तो कभी पति को धोखा देती हुई बेवफा पत्नी। आपने इन्हें जाने कितनी ही बार क्राइम पेट्रोल में जुर्म का शिकार बनते हुए देखा होगा।

    निसार खान

    इनकी निगाहों से कोई भी मुजरिम बच नहीं पाता। पीड़ित के लिए हमेशा ही दिल में दर्द लिए निसार खान को आपने जाने कितनी ही बार केस सॉल्व करते देखा होगा। ये अजय देवगन के साथ फिल्म तानाजी में एक अहम किरदार निभाते हुए भी नजर आए थे।

    सोनाक्षी मोरे

    इतना मासूम चेहरा कि किसी का भी दिल पिघल जाए। सोनाक्षी जिस भी एपिसोड में आती हैं, वो शो की जान बन जाती हैं।

    देविका शर्मा

    कभी भाभी, कभी गर्लफ्रेंड हर रोल में देविका फिट नजर आती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अभिनय से लोगों का दिल जीता है।

    डॉलफिन दुबे

    बड़ी आंखों वाली इस एक्ट्रेस के चेहरे को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि जुर्म इसने किया है कि नहीं।

    शाश्विता शर्मा

    महिला पुलिस कर्मी जो अपने सीनियर ऑफिसर की हर संभव मदद करती हैं केस सुलझाने में।

    मानसी जैन

    मानसी भी क्राइम पेट्रोल की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मर्डर के बाद ये ऐसी एक्टिंग करतीं हैं कि जानना मुश्किल हो जाता है कि कातिल आखिर है कौन।

    सोनम अरोड़ा

    क्राइम पेट्रोल की शुरुआत से ही सोनम इसके साथ जुड़ी हैं।  

    तृष्णा मुखर्जी