Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शो के बाद किडनैप हो गए थे कॉमेडियन Sunil Pal? मुंबई पुलिस ने बताया क्यों नहीं लग रहा था उनका फोन

    लापता हुए कॉमेडियन सुनील पाल से संपर्क हो गया है और वह सुरक्षित हैं। सुनील पाल की पत्नी सरिता ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जब उनका फोन नहीं लग रहा था। हालांकि कुछ घंटों के बाद पुलिस और घरवालों से उनका संपर्क हो गया है। अब इस मामले में एक बड़ा ट्विस्ट आया है। एक्टर का कहना है कि वो किडनैप हो गए थे।

    By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Wed, 04 Dec 2024 09:22 AM (IST)
    Hero Image
    सुनील पाल की पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदी की रिपोर्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीती रात खबर आई कि कॉमेडियन सुनील पाल लापता हो गए हैं। उनसे संपर्क किए हुए 24 घंटे हो चुके हैं और इसलिए उनकी पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से हर किसी को इस बात की चिंता हो रही थी कि एक्टर कहां हैं और वास्तव में अभिनेता के साथ क्या हुआ है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाद में, मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि कॉमेडियन लापता नहीं थे। परिवार का उनसे कॉन्टेक्ट हो गया है। अब असल में उनके साथ क्या हुआ था और क्या है पूरा माजरा आइए आगे की कहानी में जानते हैं।

    पत्नी ने दर्ज कराई थी शिकायत

    कॉमेडियन की पत्नी ने बताया कि वो शो करने के लिए शहर से बाहर गए थे। उन्होंने 3 दिसंबर को ही वापस आने की बात कही थी। लेकिन जब उनका फोन बंद आया तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    यह भी पढ़ें: Sunil Pal: कॉमेडियन सुनील पाल सुरक्षित, घरवालों से हो गया संपर्क; दिल्ली से लौट रहे घर

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएंगे पूरी बात

    हालांकि सुनील बिल्कुल सुरक्षित हैं और पुलिस से उनकी बात हो गई है। सुनील की पत्नी ने बताया कि पुलिस ने कॉमेडियन का फोन नंबर ट्रेस किया था, जिससे लोकेशन पता चली। वह किसी जाल में फंसे थे, अब 4 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वो बताएंगे उनके साथ क्या हुआ।

    कैसे किडनैप हुए सुनील पाल?

    अब जूम से बातचीत में सुनील ने बताया कि वो किडनैप हो गए थे। एक्टर दिल्ली में एक शो के लिए आए थे और उसी दिन मुंबई लौटने वाले थे। लेकिन उनका फोन खो गया और वो परिवार वालों से कॉन्टेक्ट नहीं कर पा रहे थे। हालांकि वो कब, क्यों और कैसे किडनैप हुए इस बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की। वहीं मुंबई पुलिस का कहना है कि सुनील लापता नहीं हुए थे। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था क्योंकि उनका फोन खराब हो गया था। अब सभी को इस बात का इंतजार है कि एक्टर ऑफिशियली आकर कब इस घटना की पूरी जानकारी देंगे।

    फिल्मों में भी कर चुके हैं काम

    बता दें कि साल 2005 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जीतने के बाद सुनील पाल एक घरेलू नाम बन गए। उन्होंने फिर हेरा फेरी, हम तुम और कई अन्य फिल्मों में भी काम किया है। इसके बाद साल 2010 में सुनील ने 'भावनाओं को समझो' नाम से एक फिल्म लिखी और निर्देशित की। इस फिल्म में सिराज खान, राजू श्रीवास्तव, अहसान कुरेशी, सुदेश लहरी, जॉनी लीवर और अन्य कलाकार थे।

    यह भी पढ़ें: कॉमेडियन सुनील पाल ने Sonakshi Sinha पर उनकी शादी को लेकर कसा तंज, बोले- सोना तुमसे ये उम्मीद...