विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Palak Purswani ने अविनाश सचदेव को लेकर किया नया खुलासा, कहा- उनके धोखे के कारण पिता को आया था हार्ट अटैक

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 05 Jul 2023 08:28 PM (IST)

Palak Purswani On Avinash Sachdeva पलक पुरस्वानी ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ रहे अविनाश सचदेव के ...और पढ़ें

Palak Purswani On Avinash Sachdeva, Palak Purswani
Palak Purswani On Avinash Sachdeva, Palak Purswani

नई दिल्ली, जेएनएन। Palak Purswani On Avinash Sachdeva: पलक पुरस्वानी बिग बॉस सीजन 2 में नजर आई थी। हाल ही में, वह इससे से बेघर हुई है। खास बात यह है शो में उनके अलावा उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अविनाश सचदेव की नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस बात का एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि अविनाश सचदेव की चीटिंग की वजह से उन्होंने उनसे ब्रेकअप कर लिया था। इस सदमे के कारण उनके पिता को छोटा साथ दिल का दौरा पड़ा था। 

पलक पुरस्वानी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से कब बेघर हुई है?

पलक पुरस्वानी पहले सप्ताह में ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से बेघर हो गई है। वहीं, अविनाश सचदेव अभी भी शो में हैं। एक्ट्रेस ने आरजे सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपने रिश्ते पर बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि अविनाश सचदेव का कई महिलाओं के साथ अफेयर था और वे उनके साथ चीट कर रहे थे क्योंकि दोनों के माता-पिता इस रिश्ते में शामिल थे। पलक पुरस्वानी ने इस बारे में बताते हुए कहा,

"मैंने उनके माता-पिता को बताया था। मैंने कहा- देखिए अंकल-आंटी ऐसा हुआ है। आप अपने बेटे से पूछिये। उन्होंने क्या किया है? उनकी पहली शादी के बाद लाइफ ने उन्हें दूसरा मौका दिया है। उन्हें उस चीज का सम्मान करना चाहिए था।"

गौरतलब है कि अविनाश सचदेव का इससे पहले शाल्मली देसाई से विवाह हुआ था। हालांकि, बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था। पलक पुरस्वानी आगे कहती हैं,

"इसके चलते मेरा परिवार काफी प्रभावित हुआ। मेरे पिता अविनाश को काफी पसंद करते थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।"

उन्होंने यह भी कहा कि अभी भी सभी को सब कुछ नहीं पता कि उन दोनों के बीच क्या हुआ था। वह आगे कहती है कि उन्होंने अविनाश से रिश्ता तोड़ने का मन बना लिया था लेकिन लगातार अविनाश का पीछा करने के बाद उन्होंने रिश्ते को एक और मौका दिया लेकिन अविनाश की हरकतें नहीं बदली।

पलक पुरस्वानी ने अविनाश सचदेव पर क्या आरोप लगाए है?

कई पार्टियों में उन्हें कई महिलाओं के साथ में नंबर बदली करते हुए देखा गया। इतना ही नहीं, वह एक बार दो बहनों के साथ एक ही साथ फ्लर्ट करते नजर आए थे। इसके बाद, पलक कैमरे पर रोने लगी।