विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urfi Javed ने डब्बू रतनानी के लिए कराया बोल्ड फोटोशूट, लुक में दी इंटरनेशनल मॉडल्स को टक्कर

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 26 Apr 2023 03:29 PM (GMT+05:30)

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) हर दिन कुछ ऐसा कर जाती हैं कि लोग बस उनके फैशन को देख ...और पढ़ें

Photo Credit : Urfi Javed Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Urfi Javed Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed Bold Video: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद आज फैशन की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। उर्फी हर दिन अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस से लोगों के होश उड़ा रही हैं। इन दिनों उर्फी कई बड़े फैशन डिजाइनर के लिए फोटोशूट कराती दिख रही हैं। इसी बीच उनका एक नया लुक सामने आया है। इस लुक की वजह से उर्फी फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।

उर्फी ने अपने लुक से फिर मचाया बवाल

उर्फी जावेद ने हाल ही में बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए अपना नया फोटोशूट कराया है, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं की उर्फी फिर से काफी बोल्ड दिख रही हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज काफी जुदा नजर आ रहा है। इस दौरान उर्फी इंटरनेशनल मॉडल को टक्कर देती दिख रही हैं।

बदन पर सितारे लपेट बिखेरा जलवा

उर्फी जावेद ने फोटोशूट के दौरान डिजाइनर ब्रालेट और शॉर्ट पैंट कैरी किया है। उनका ये ड्रेस ऑरेंज एंड मल्टीकलर के कपड़े से तैयार किया गया है। वहीं, इस ब्रालेट पर कई रंग के बड़े-बड़े स्टोन लगे हैं, जो इसे और भी खूबसरूत बना रहा है। इसके साथ ही उर्फी ने लाइट ब्लू कलर के सीक्वेंस से बनी हुई विग लागई है। उर्फी ने इसी ड्रेस के सेम मैचिंग का हाई बूट्रस पहना है।

उनका ये लुक देखकर उन्हें पहचान पाना थोड़ा मुश्किल होगा। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने बताया है कि उन्होंने ये शूट डब्बू रतनानी के लिए कराया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, इस पर कमेंट कर यूजर्स फिर से उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

इन शोज में आईं नजर

आपको बता दें उर्फी ये रिश्ता क्या कहलाता है, बेपनाह, भैया की दुल्हनिया, मेरी दुर्गा और बिग बॉस ओटीटी जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग से कहीं ज्यादा वह अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।