विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3: अब इस कंटेस्टेंट का सफर होगा खत्म, डर्टी गेम पॉलिटिक्स के बाद नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट

Published: Tue, 09 Jul 2024 09:29 PM (IST)

बिग बॉस ओटीटी 3 आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। इन दिनों विशाल पांडे ...और पढ़ें

'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट विशाल पांडे, लवकेश कटारिया और अरमान मलिक
'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट विशाल पांडे, लवकेश कटारिया और अरमान मलिक

HighLights

  1. अरमान मलिक, लवकेश कटारिया हैं शो के चर्चित कंटेस्टेंट
  2. बिग बॉस हाउस में यूजर्स को दिखा सांप
  3. वायरल वीडियो देख हैरान हुए यूजर्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों हर हद पार करते हुए कंटेस्टेंट्स आगे बढ़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। शो में एलिमिनेशन से बचने के लिए हर कोई एड़ी चोटी का जोर लगाते देखा जा सकता है। अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद सजा के तौर पर उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है।

घर का रूल तोड़ने के लिए अरमान मलिक (Armaan Malik) को बिग बॉस ने ये सजा दी है। हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स के मन में ये डर रहता है कि इस वीक कहीं वह बाहर न हो जाएं। शो में मिड वीक एविक्शन और वीकेंड एविक्शन दिखाया जाता है, जो हर कंटेस्टेंट धड़कनें बढ़ा देता है। इस वीक एलिमिनेट होने के लिए अरमान, विशाल, लवकेश कटारिया, दीपक चौरसिया और शिवानी कुमारी का नाम नॉमिनेशन में था। सभी सेफ हो गए हैं। यानी इस बार मिड वीक एविक्शन नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से बाहर हुए लवकेश कटारिया? बिग बॉस से मिली सजा के बाद ऑडियंस ने सुनाया उनके लिए ये फैसला

अगले नॉमिनेशन में आए ये घरवाले

मिड वीक एविक्शन से बचने के बाद वीकेंड के एलिमिनेशन की बारी आ गई है, जिसके लिए एक बार फिर कुछ कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है। इनमें अरमान मलिक का नाम कॉमन है। उनके अलावा जो बाकी लोग नॉमिनेट हुए हैं, वह सब तगड़ी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। इस वीक में किसी एक मजबूत कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो जाएगा। 

नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स

इस वीक अरमान के अलावा जो नॉमिनेट हुए हैं, उनमें विशाल पांडे, चंद्रिका गेरा दीक्षित, शिवानी कुमारी और लवकेश कटारिया का नाम शामिल है। बता दें कि विशाल और लवकेश थप्पड़ कांड के बाद से ही यूजर्स के निशाने पर हैं। अधिकतर लोगों ने विशाल को सपोर्ट किया है, लेकिन कुछ ने उनके खिलाफ बात की है। उनका कहना है कि अरमान ने उन्हें थप्पड़ मारकर सही किया।

वहीं, लवकेश कटारिया को अरमान और विशाल के बीच झगड़ा का मास्टर माइंड बताकर कई यूजर्स ने उनकी भी क्लास लगाई है। फैंस का कहना है कि लवकेश ने विशाल को उकसाया और वीकेंड का वार में उनकी बात को गलत तरीके से सामने रखा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: घर में घूम रहा जहरीला सांप, वीडियो देख फटी यूजर्स की आंखें, कहा- सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक?