Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर खुद तोड़ेंगे बिग बॉस का सबसे बड़ा नियम, इस बार शो में कंटेस्टेंट को मिलेगी ये छूट?

    Bigg Boss OTT 3 को लेकर फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही है। इस सीजन में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टीवी स्टार्स नजर आने वाले हैं। हालांकि इस बार होस्टिंग की कमान संभालने वाले बॉलीवुड के झकास अभिनेता अनिल कपूर ने ये क्लियर कर दिया है कि इस सीजन में कई नियम बदलने वाले हैं। एक ऐसा नियम टूट सकता है जिसके बारे में आपने नहीं सोचा होगा।

    By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Wed, 19 Jun 2024 04:36 PM (IST)
    Hero Image
    बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट को अनिल कपूर देंगे छूट/ फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बस दो दिन में इस विवादित रियलिटी शो का प्रीमियर होने वाला है। जियो सिनेमा पर 21 जून से प्रसारित होने वाले इस शो में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित से लेकर कई जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हिस्सा लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 की होस्टिंग की जिम्मेदारी इस बार सलमान खान (Salman Khan) की जगह अनिल कपूर संभालने वाले हैं। हाल ही में इस शो के ऑनएयर होने से पहले मुंबई में इस की प्रेस कांफ्रेंस हुई, जिसमें अनिल कपूर ने खुद बताया कि इस बार शो में कई नियम बदलने वाले हैं। इनमें से एक तो ऐसा है, जिसकी कल्पना दर्शकों ने भी नहीं की होगी।

    अनिल कपूर के राज में कंटेस्टेंट को मिलेगी राहत?

    एंटरटेनमेंट पोर्टल जूम टीवी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी 3 की बीते दिन हुई प्रेस कांफ्रेस में अनिल कपूर ने हिंट दी की इस बार घर का सबसे बड़ा नियम टूट सकता है और कंटेस्टेंट को शो में फोन ले जाने की अनुमति मिल सकती है। दरअसल जब अनिल कपूर ने मुनव्वर फारूकी से पूछा कि फोन के बिना कौन जी सकता है, तो स्टैंडअप कॉमेडियन ने जवाब में कहा कि बिग बॉस के घर में फोन के बिना जीना पड़ता है, उसका इस्तेमाल आप नहीं कर सकते अंदर।

    यह भी पढ़ें: पहले से कुछ अलग होगा Bigg Boss OTT 3 प्रीमियर, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो, कौन-कौन होगा शामिल?

    मुनव्वर फारूकी की इस बात को सुनकर अनिल कपूर ने कहा, "ये बात कभी नहीं बोलनी चाहिए कि ये नहीं हो सकता है, मैंने पहले ही कहा था, ये सीजन खास होने वाला है इसलिए अब सब बदलेगा"। उनकी इस बात से यूजर्स को यही लग रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट में शो में मोबाइल का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    bigg boss ott 3

    शो में इन कंटेस्टेंट की एंट्री पक्की?

    बिग बॉस ओटीटी 3 में कंटेस्टेंट के प्रोमोज आने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल बनकर फेमस हुईं चंद्रिका गेरा दीक्षित की एंट्री शो में कन्फर्म हो चुकी है।

    इसके अलावा Elvish Yadav से अपने झगड़े को लेकर चर्चा में आए मैक्सटर्न, साई केतन राव, पौलोमी दास, सना मकबूल जैसे एक्टर्स और Youtubers इस सीजन में मनोरंजन का तड़का लगाने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: मुंबई में Bigg Boss OTT Season 3 की ग्रैंड लॉन्चिंग, अनिल कपूर की शानदार एंट्री, फैंस को खली Salman Khan की कमी