विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2 से निकलते ही Jiya Shankar ने खरीदी चमचमाती लग्जरी गाड़ी, BMW के सामने नारियल फोड़ती आईं नजर

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 12 Aug 2023 11:24 PM (IST)

Jiya Shankar New Car जिया शंकर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से हाल ही में एविक्ट हुई हैं। ...और पढ़ें

Jiya Shankar ने खरीदी नई कार। Photo-Instagram
Jiya Shankar ने खरीदी नई कार। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar New Car: एक्ट्रेस जिया शंकर 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बीते दिनों एविक्ट हो गई थीं। शो से निकलते ही जिया ने लग्जरी गाड़ी खरीदी है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

जिया शंकर ने खरीदी नई गाड़ी

जिया शंकर 'बिग बॉस ओटीटी 2' की टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में से एक थीं, लेकिन कम वोट्स के चलते वह टॉप 5 में नहीं पहुंच पाई। वह फिनाले से चंद दिन पहले ही एविक्ट हो गईं। शो से निकलने के बाद जिया शंकर ने ब्रांड न्यू कार खरीदी है। एक्ट्रेस ने एक ब्लैक BMW को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया है।

गाड़ी के सामने जिया ने फोड़ा नारियल

सोशल मीडिया पर जिया शंकर का वीडियो भी सामने आया है। क्लिप में नई गाड़ी खरीदकर जिया बहुत खुश नजर आ रही हैं। उनकी मां ने जहां नई गाड़ी की पूजा की तो वहीं जिया ने नारियल फोड़ा। इस दौरान एक्ट्रेस ऑफ शोल्डर जंप सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

बिग बॉस में इन वजहों से सुर्खियों में रहीं जिया शंकर

जिया शंकर शुरू से 'बिग बॉस ओटीटी 2' की चर्चित कंटेस्टेंट रही हैं। उन्होंने कई वजहों से लाइमलाइट बटोरी। पूजा भट्ट के साथ उनकी लड़ाई, अभिषेक मल्हान के साथ उनकी फ्लर्टिंग, धोखेबाज का टैग, एल्विश यादव के पानी में साबुन मिलाना, अविनाश सचदेव को नॉमिनेट करना आदि। कई बार उनका ब्रेक डाउन भी हुआ। 

कुछ दिन पहले जिया शंकर ने एल्विश यादव के साथ बातचीत में खुलासा किया था कि उनके पिता ने उन्हें और उनकी मां को 20 साल पहले छोड़ दिया था और तब से वह अपने पिता से नहीं मिली हैं। उनके पिता ने दूसरी शादी भी कर ली है, जिनसे उन्हें एक बेटी है। जिया ने कहा था कि उन्हें अपने पिता की याद आती है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वह कहां हैं।

जिया शंकर का करियर

जिया शंकर छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह 'पिशाचिनी', 'मेरी हानिकारक बीवी', 'काटेलाल एंड संस' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म 'वेद' में भी अहम भूमिका निभाई थी।