विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: स्मोकिंग फोटो लीक होने के बाद सलमान खान ने छोड़ा बिग बॉस का साथ? जानिए क्या है सच्चाई

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 17 Jul 2023 02:05 PM (GMT+05:30)

Bigg Boss OTT 2 सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 2 के बीते वीकेंड के वार में नजर नहीं आए थे। ...और पढ़ें

Bigg Boss Ott 2 Host Salman Khan Quit Reality Show Due to Leaked Smoking Photo Know the Truth/Instagram
Bigg Boss Ott 2 Host Salman Khan Quit Reality Show Due to Leaked Smoking Photo Know the Truth/Instagram

HighLights

  1. क्या सलमान खान ने छोड़ दिया बिग बॉस ओटीटी 2
  2. इस वीकेंड के वार में नजर नहीं आए थे सलमान खान
  3. टीवी पर भी नहीं नजर आएंगे सलमान खान?

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के तीन हफ्ते भले ही बोरिंग रहे हो, लेकिन वाइल्ड कार्ड एंट्री के आते ही रियलिटी शो में जान आ गई है। यूट्यूबर एल्विश यादव ने घर में आते ही सभी को रोस्ट करना शुरू किया, तो वहीं घरवालों ने खुन्नस में उन्हें वीकेंड के वार में पर्सनल असिस्टेंट ही बना दिया।

हालांकि, इन सब मस्ती और तू-तू, मैं-मैं के बीच जो चीज दर्शकों को सबसे ज्यादा खली, वो थी सलमान खान की वीकेंड के वार पर गैर मौजूदगी। बीते हफ्ते सलमान खान की जगह कृष्णा अभिषेक ने इस शो की कमान संभाली थी।

जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार ये खबर आ रही थी कि स्मोकिंग फोटो लीक होने के बाद सलमान खान शायद बिग बॉस ओटीटी 2 होस्ट नहीं करेंगे।

क्या सच में सलमान खान ने छोड़ा बिग बॉस का साथ?

कुछ दिनों पहले  के सेट से सलमान खान की हाथ में सिगरेट पकड़े हुए एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया कि क्रिएटिव टीम की इस लापरवाही के कारण सलमान खान उन पर काफी भड़क गए थे। इतना ही नहीं, ये भी कहा गया कि बिग बॉस ओटीटी 2 के साथ-साथ सलमान खान अब टीवी का सीजन भी होस्ट न करें।

लेकिन हाल ही में द खबरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये जानकारी शेयर करते हुए फैंस को एक बड़ी राहत दी कि, सलमान खान ने ये शो नहीं छोड़ा है और वह अब भी रियलिटी शो का हिस्सा हैं और जल्द ही वह शो में वापस नजर आएंगे"।

वायरल हो गई थी सलमान खान की फोटो

आपको बता दें कि तीसरे वीकेंड के वार की सलमान खान की सेट से एक फोटो खूब वायरल हुई थी, जिसमें वह हाथ में सिगरेट लिए हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो एडिटिंग टीम उनके उस पार्ट को एडिट करना भूल गई थी। सलमान खान के फैंस भी मेकर्स से काफी नाराज हुए थे।

आपको बता दें कि पहले बिग बॉस ओटीटी 2, 45 दिनों में रैपअप होने वाला था, लेकिन चैनल की तरफ से मेकर्स को दो हफ्तों का एक्सटेंशन मिल गया है। सलमान खान के इस शो को शुरू हुए चार हफ्ते हो चुके हैं और अब भी घर में 10 कंटेस्टेंट बाकी हैं। बीते वीकेंड के वार में शो में कोई भी एलिमिनेशन नहीं हुआ है।