विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: 'बेवकूफ का बच्चा' कहने पर एल्विश यादव भड़के अविनाश सचदेव, सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 14 Jul 2023 06:45 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एल्विश यादव और अविनाश सचदेव के बीच लड़ाई हो गई ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT 2, Elvish Yadav Avinash Sachdev fight
Bigg Boss OTT 2, Elvish Yadav Avinash Sachdev fight

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी अपने पूरे चरम पर है। इस बीच, हालिया एपिसोड में घर में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के तौर पर आए एल्विश यादव ने अविनाश सचदेव को 'बेवकूफ का बच्चा' कहकर संबोधित किया है। इससे अविनाश भड़क जाते हैं और दोनों के बीच विवाद हो जाता है। अविनाश एल्विश को चेतावनी देते हुए कहते हैं कि महिलाओं की तरफ पीठ के पीछे बात नहीं करनी चाहिए। 

एल्विश यादव और अविनाश सचदेव के बीच क्या विवाद हुआ है?

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एल्विश यादव और अविनाश सचदेव के बीच विवाद हो गया है। एल्विश ने दरअसल अविनाश को भी 'बेवकूफ का बच्चा' कहकर संबोधित किया था। अब इस पर सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही है। लोगों का मानना है कि एल्विश ने जानबूझकर अविनाश के पिता को लड़ाई में नहीं लाये है। खास बात यह है कि अविनाश सचदेव जब एल्विश यादव को चेतावनी दे रहे थे, तब एल्विश तीन बार इसी शब्द को दोहरा रहे थे।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में क्या हुआ है?

बिग बॉस ओटीटी 2 में स्पॉन्सर टास्क जीतने के बाद एल्विश यादव अविनाश सचदेव से लड़ाई करने के मूड में थे। अविनाश एल्विश पर आरोप लगाते हैं कि वह उनकी कॉफी के पीछे पड़े हुए हैं। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए एल्विश कहते हैं,

"अरे तो दे देता ना भाई। अबे लेकर चलना अपनी कॉफी। रूम में जाकर पी।"

अविनाश सचदेव और एल्विश यादव में किस बात को लेकर लड़ाई हुई है?

इस पर अविनाश सचदेव एल्विश यादव को भगा देते हैं। तब वे उन्हें 'बेवकूफ का बच्चा' कहकर संबोधित करते हैं। तब अविनाश एल्विश के पास आते हैं और चेतावनी देते हुए कहते हैं, "बाप पर मत जा।" इन दोनों की लड़ाई पर सोशल मीडिया पर काफी लोग मजे ले रहे हैं। एक ने लिखा है, "एल्विश भाई पूरा गर्दा उड़ा दिया।" एक ने लिखा है, "बेवकूफ का बच्चा तो है।"

अविनाश सचदेव एल्विश यादव को क्या चेतावनी देते है?

इस बीच लड़ाई के दौरान अविनाश सचदेव एल्विश यादव से कहते हैं कि वह महिलाओं की तरह बात ना करें। वह कहते हैं, "मेरे मुंह पर आकर बोल, औरत की तरफ पीठ पीछे मत बोलना।" बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में कई कलाकार है।