विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एलिमिनेट होने के बाद Akansha Puri ने निकाली बिग बॉस पर भड़ास, कहा- पहले दिन से ही मुझसे पक्षपात किया गया

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 04 Jul 2023 09:29 AM (GMT+05:30)

Akanksha Puri बिग बॉस ओटीटी 2 जद हदीद को लिप लॉक किस करने पर सुर्खियों में आईं आकांक्षा पुरी का ...और पढ़ें

File Photo of Akanksha Puri. Photo Credit: Instagram
File Photo of Akanksha Puri. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. आकांक्षा पुरी हुईं 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर
  2. एलिमिनेशन के बाद आकांक्षा ने जद हदीद को किस करने पर रखी अपनी बात
  3. बिग बॉस पर भी लगाया पक्षपात का आरोप

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस ओटीटी 2 से हाल ही में आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) का एविक्शन हुआ। आकांक्षा शो से एलिमिनेट तो हो गईं, लेकिन उससे पहले जद हदीद को किस करने को लेकर उन्हें खूब बांतें भी सुनने पड़ीं। अब जब आकांक्षा बाहर हो चुकी हैं, तो उन्होंने जद और शो को लेकर काफी कुछ कहा है।

बिग बॉस से एविक्ट होने के बाद आकांक्षा ने जद को तकरीबन 30 सेकंड तक किए गए किस पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआत से ही उन्हें टारगेट किया जा रहा था। उनमें कुछ क्वॉलिटीज हैं, जिसका फायदा होने की बजाय उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।

'जद ने किसिंग को पर्सनल लिया'

जद ने आकांक्षा को बैड किसर कथा था। इस लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। अब खुद आकांक्षा ने भी जद के इस स्टेटमेंट पर भड़ास निकाली है। ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा ने कहा, ''मैं लव मेकिंग नहीं कर रही थी। यह एक टास्क था, जो मुझे दिया गया था, और मैंने इसे परफॉर्म किया। इसका मुझे कोई पछतावा नहीं है। मुझे बुरा लगा कि जद ने इस किसिंग को पर्सनल बना दिया। अगर मैंने 30 सेकंड और उसके होंठ छुए होते, तो भी हम टास्क जीत जाते, लेकिन वह इसमें बहुत खो गया था।''

बिग बॉस पर भी निकाली भड़ास

सिर्फ जद ही नहीं, आकांक्षा ने बिग बॉस में उन्हें लेकर होने वाली तरह-तरह की बातों को लेकर भी भड़ास निकाली। एक्ट्रेस ने कहा, ''मुझे पहले ही दिन से लगा था कि शो में मुझे लेकर पक्षपात है। प्रीमियर नाइट पर ही मुझे टैग दे दिया गया था। मैं जिस तरह खड़ी थी, उसे देखकर मुझे कॉन्फिडेंट कहा गया। मुझसे मिस इंडिया वाइब्स आ रही थीं।'' आकांक्षा ने कहा कि वह पिक्चर परफेक्ट थीं, और इसलिए उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।

उन्होंने कहा, "इस तरह के कमेंट्स मुझे बेकार लगे। मैं आत्म विश्वास से पूर्ण हूं, मुझमें कोई कमी नहीं है, और इसलिए मुझे शो में बुलाया गया। मैं ऐसी ही हूं। मीडिया मुझे लंबे समय से जानती है, मैं इसी तरह बात करती हूं, लेकिन ये सारी चीजें मेरे खिलाफ चली गईं, और मुझे टैग दिए जाने लगे।''

शो में मुझे फेक बताया गया

आकांक्षा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें शो में दो दिन देर से बुलाया गया था। एक्ट्रेस ने कहा, ''मुझे ऐसा कहा गया था कि मैं जिस तरह से बिहेव करती हूं, उसे देखकर लगता है जैसे मैंने रिहर्सल की हो, लेकिन मैं ऐसी ही हूं। आप इसे रियलिटी शो बोलते हो, और जब मैं रियल हूं, तो मुझे नाम दिए जाने लगे। पहले दिन से मुझे पीछे खींचा गया। मुझे शो में दो दिन लेट भेजा गया, और फिर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने पर मुझे फेक बताया गया। यह सब तीन दिनों तक चला। मुझे बोला गया आप ये इमोशन यहां नहीं एक्सप्रेस कर सकते, लेकिन वो मेरा इमोशन है, कोई और कैसे तय कर सकता है...मुझे जेल भेज दिया गया।''