विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akanksha Puri ने Kiss विवाद पर तोड़ी चुप्पी, 'बैड किसर' कहने पर बोलीं- 'वह होते कौन हैं ये टैग देने वाले'

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 03 Jul 2023 04:53 PM (IST)

Akanksha Puri On Jad Hadid एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी जद हदीद के साथ अपने किस विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। ...और पढ़ें

Akanksha Puri reacts on Jad Hadid Bad Kisser Comment After Eviction from Bigg Boss OTT Season 2. Photo-Instagram
Akanksha Puri reacts on Jad Hadid Bad Kisser Comment After Eviction from Bigg Boss OTT Season 2. Photo-Instagram

HighLights

  1. बिग बॉस से आउट हुईं आकांक्षा पुरी ने तोड़ी किस विवाद पर चुप्पी
  2. आकांक्षा पुरी ने जद हदीद के बैड किसर कहने पर दिया रिएक्शन
  3. जद हदीद के कमेंट से टूटा आकांक्षा पुरी का दिल

 नई दिल्ली, जेएनएन। Akanksha Puri On Jad Hadid: जानी-मानी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' (Bigg Boss OTT 2) से एविक्ट हो चुकी हैं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद आकांक्षा ने अपने 'किस विवाद' पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही एक्ट्रेस ने जद पर भी गुस्सा निकाला है।

पिछले हफ्ते 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) ने आकांक्षा पुरी को जद हदीद (Jad Hadid) को किस करने का टास्क दिया था और एक्ट्रेस ने ये टास्क पूरा भी किया था, लेकिन आकांक्षा और जद के किसिंग सीन पर खूब बवाल हुआ। वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने भी दोनों की जमकर क्लास लगाई थी और जद को नॉमिनेट कर दिया।

किस विवाद पर क्या बोलीं आकांक्षा पुरी?

'बिग बॉस' से एविक्ट होने के बाद आकांक्षा ने आजतक को दिए इंटरव्यू में इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। आकांक्षा ने कहा कि वह इसे सिर्फ एक टास्क के रूप में देखती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि जद के अलावा कोई और भी होता तो वह उसे भी किस कर लेतीं। वह अपना टास्क शिद्दत से पूरा करतीं।

एक्ट्रेस ने यहां तक बोला कि वह एक आर्टिस्ट हैं और कैमरे के सामने ऐसा कई बार कर चुकी हैं। इसलिए उन्हें इसके लिए कोई शर्मिंदगी नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने ये टास्क टीम के लिए किया, लेकिन किसी ने भी उन्हें ग्रेटीट्यूड नहीं दिखाया।

बैड किसर कहने पर भड़कीं आकांक्षा पुरी

किस करने के बाद जद हदीद ने आकांक्षा पुरी के पीठ पीछे उन्हें 'बैड किसर' कहा था। पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने इसके लिए उन्हें फटकार भी लगाई थी। अब आकांक्षा ने इस बारे में कहा-

"मैं यह जानकर शॉक्ड रह गई थी। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह मेरे बारे में ऐसा कहेंगे। इसका मतलब हुआ कि वह मेरे सामने फेक बने हुए थे। ये सिर्फ एक टास्क के लिए किया गया। वहां कोई पैशनेट वाला किस नहीं हुआ था। वह होते कौन हैं मुझे बैड किसर कहने वाले। वह मेरे बॉयफ्रेंड नहीं हैं।"

जद की बातों से दुखा आकांक्षा का दिल

जद के बिहेवियर से आकांक्षा बहुत परेशान हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा कि जद उनके पीठे पीछे उनकी बुराई करते हैं, जबकि जद ने ही पहले उन्हें अप्रोच किया था। उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि पहले तो वह उनसे अट्रैक्ट हुई थीं, लेकिन अब वह किसी भी कीमत पर उनके साथ रिलेशनशिप में रहने के बारे में नहीं सोच सकती हैं।