विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान नहीं जीतेंगे बिग बॉस ओटीटी सीजन 2? हारने पर उठाएंगे ये कदम

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 08 Aug 2023 11:14 AM (IST)

Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 को जल्द ही अपना विनर मिल जाएगा। इस सीजन में अब भी ...और पढ़ें

Bigg Boss Ott 2 Abhishek Malhan Says He Has Less Chances to Win Salman Khan Show/Photo-Jio Cinema
Bigg Boss Ott 2 Abhishek Malhan Says He Has Less Chances to Win Salman Khan Show/Photo-Jio Cinema

HighLights

  1. अभिषेक मल्हान नहीं जीतेंगे बिग बॉस ओटीटी 2?
  2. अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान ने बताया कि हारने के बाद क्या होगा उनका मूव
  3. सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 का चल रहा है आखिरी वीक

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 अब एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को भर भरकर वोट्स दे रहे हैं। 14 अगस्त 2023 को सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले होगा। फिलहाल बिग बॉस के घर में छह कंटेस्टेंट बचे हुए हैं।

जिसमें पूजा भट्ट, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, जिया शंकर, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे शामिल हैं। इस वक्त बिग बॉस के जिन दो कंटेस्टेंट के बीच जीत का सबसे कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, उसमें अभिषेक और एल्विश यादव के नाम शामिल हैं।

हालांकि, अब हाल ही में अभिषेक मल्हान ने बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी जीतने पर ऐसी बात कही है, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।

अभिषेक मल्हान नहीं जीतेंगे बिग बॉस ओटीटी 2?

अभिषेक मल्हान इस सीजन के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने इस हफ्ते एल्विश यादव को भी रैंकिंग लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है और सबसे ज्यादा वोट्स के साथ अपने जीतने के चांसेस को बढ़ा दिया है। हालांकि, अभिषेक को खुद ऐसा महसूस नहीं होता है।

हाल ही में अभिषेक मल्हान अपनी सबसे करीबी दोस्त से एक लाइव फीड में ये कहते हुए नजर आए कि उन्हें अपने जीतने के चांसेस बहुत ही कम लग रहे हैं। अगर बिग बॉस 10 लाख भी देंगे, तो वह गेम छोड़कर निकल जाएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by biggboss 24x7 Masala (@bb_24x7_masala)

अभिषेक मल्हान को अपनी कही इस का भले ही मलाल न हो, लेकिन उनके फैंस का दिल इस बात को सुनकर जरूर टूट गया होगा, जो उन्हें शो जितवाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

इन कंटेस्टेंट्स को मिल रहे हैं सबसे ज्यादा वोट्स

बिग बॉस ओटीटी 2 के ऑडियंस पोल के अनुसार जहां तीन हफ्ते तक एल्विश यादव टॉप पर रहे और उन्हें फैंस ने काफी वोट्स दिए, तो एक बार फिर से वह नीचे आ गए हैं और अभिषेक मल्हान टॉप पर पहुंच गए हैं। इस हफ्ते एल्विश यादव को 43 % वोट्स मिले हैं, जो सबसे अधिक हैं।

उनके बाद दूसरे नंबर पर फैंस को एल्विश यादव का गेम काफी पसंद आ रहा है और उन्हें 38% वोट्स मिले हैं। इसके अलावा मनीषा रानी ने तीसरे नंबर पर अपनी जगह पक्की की, उन्हें 16% वोट्स मिले और जिया शंकर को महज 2%लोगों ने वोट्स किया।