विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान ने मां के सामने उगला सच, जिया शंकर को अंगूठी पहनाने के पीछे की बताई असल वजह

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 02 Aug 2023 12:14 PM (IST)

Bigg Boss OTT Season 2 अभिषेक मल्हान को 52 दिनों बाद अपनी मां से मुलाकात करने का मौका मिला। मां ...और पढ़ें

Salman Khan Show Bigg Boss OTT Season 2, Twitter
Salman Khan Show Bigg Boss OTT Season 2, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में इन दिनों फैमिली स्पेशल वीक चल रहा है। इस दौरान कंटेस्टेंट्स को उनके घरवालों से मिलने का मौका दिया जा रहा है। सबसे पहले अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और मनीषा रानी के पैरेन्ट्स मिलने आए।

अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव की मां और मनीषा रानी के पापा मिलने आए। हफ्तों बाद परिवार को देखकर कंटेस्टेंट्स बेहद इमोशनल हो गए। अभिषेक मल्हान तो अपनी मां को देखकर रोने लग गए और बार-बार उन्हें गले लगाते रहे।

अभिषेक की मां ने BB हाउस में बिताई रात

अभिषेक मल्हान को 52 दिनों बाद मां से मिलने का मौका मिला। बेटे से मिलने के बाद उन्होंने बाकी घरवालों से भी मुलाकात की और सभी की तारीफ की। इसके बाद बिग बॉस से ने बताया कि अभिषेक की मां एक रात उनके साथ बीबी हाउस में बिताएंगी।

मां को देख इमोशनल हुए अभिषेक

अभिषेक मल्हान अपनी मां को बेडरूम एरिया में ले गए और इमोशनल होकर एक बार फिर उन्हें गले लगाया। अभिषेक को रोते हुए देखकर उनकी मां ने उन्हें संभाला और शो में स्ट्रॉन्ग रहने के लिए तारीफ की। बेटे के आंसू पोछते हुए उन्होंने बताया कि शो में उनके बेटे ने बहुत कुछ हासिल किया है।

अभिषेक ने जिया को लेकर की बात

अभिषेक ने बाद में अपनी मां से बात करते हुए पूछा कि क्या बाहर ऐसा लग रहा है कि उनके और जिया शंकर के बीच कोई रिश्ता है। उनकी मां ने हामी भरी और अपनी छवि खराब न करने की सलाह दी। इसके बाद अभिषेक ने अंगूठी वाले किस्से के बारे में बताया।

अंगूठी पहनाने की बताई वजह

अभिषेक ने कहा कि टास्क के दौरान उन्हें सभी लोगों की तरफ से दबाव महसूस हो रहा था, इसलिए उन्होंने घुटनों के बल बैठकर जिया की उंगली में अंगूठी पहना दी। अभिषेक की बात सुनने के बाद उनकी मां ने कहा कि उनमें लीडरशिप क्वालिटी है और उन्हें ऐसा करने से मना कर देना चाहिए था।

अभिषेक ने की जिया की तारीफ

अभिषेक ने आगे जिया की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने गेम के दौरान उन्हें बहुत सपोर्ट किया है और उनकी मां ने सहमति भी जताई। अभिषेक ने आगे कहा कि जिया ने कभी भी उनके बारे में बुरा नहीं बोला और हर स्थिति में उनका साथ दिया है तब भी जब वो नहीं चाहती थीं और इसलिए शो में बतौर कंटेस्टेंट वो उनका साथ देना चाहते हैं।