Bigg Boss 13: इस शो की कॉपी है बिग बॉस, जहां प्रतिभागी कर देते थे सभी हदें पार
Bigg Boss 13 बिग बॉस का इंतजार आपको भी होगा लेकिन क्या आप जानते हैं ये शो कहां से कॉपी किया गया है और यह बिग बॉस कितना मिलता है... (फोटो- बिग बॉस)
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी स्क्रीम के सबसे फेमस और चर्चित रियलिटी शो में से एक बिग बॉस का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस का 13वां सीजन 29 सितंबर से शुरू होने वाला है और इस बार भी शो में ग्लैमर का तड़का लगने वाला है। आप भी हर साल बिग बॉस देखते होंगे और बिग बॉस में होने वाले ड्रामा का मजा लेते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं यह शो भी कॉपी है। आज हम आपको बताएंगे कि यह शो किसकी कॉपी है और उस शो में क्या नियम थे और वो कैसे अलग था...
आपको बता दें कि 2006 में शुरू हुआ बिग बॉस, ब्रिटेन के एक शो बिग ब्रदर की कॉपी है। इसमें भी बिग बॉस की तरह एक घर होता है, जिसमें कुछ लोग रहते हैं और कुछ दिन बिताते हैं। बिग ब्रदर में भी बिग बॉस की तरह टास्क होते हैं और अलग-अलग थीम होती है। साथ ही बिग बॉस में जिस तरह बिग बॉस अनाउंसमेंट करते हैं, वैसे ही बिग ब्रदर में भी होता है।
Bigg Boss 13 : शो की लोकेशन बदलने से दुखी हैं सलमान खान, बताई दिक्कत
कैसा है बिग ब्रदर?
बिग ब्रदर एक रियलिटी टेलीविजन शो है, जहां एक बड़े घर में कुछ लोगों को बंद किया जाता है। साथ ही उन पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाती है और उन्हें लगातार देखा जा रहा होता है। यह भी बिग बॉस की तरह करीब तीन महीने तक चलता है और आम तौर पर 15 से कम प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेते हैं। टास्क आदि को पार करते हुए अंत में जो घर में बचता है, उसे विनर माना जाता है। जीतने वाले को नकद पुरस्कार भी दिया जाता है।
शो के वीडियो देखने पर पता चलता है कि इसमें अश्लीलता ज्यादा होती है और कपड़ों आदि को लेकर भी कोई रोक टोक नहीं होती है। वीडियो में देखा गया है कि वहां प्रतिभागी कैमरे के सामने कपड़े बदलते नजर आए और एक दूसरे को गालियां देते नजर आएं। वहीं भारत में प्रसारित होने वाले बिग बॉस में ऐसा नहीं होता है, किसी भी प्रतिभागी के बीच अनबन होने पर सिर्फ बातों में ही झगड़ा होता है।
Bigg Boss 13: शो शुरू होने से पहले टूटा बिग बॉस हाउस का रूल, देखें वीडियो
शिल्पा शेट्टी रह चुकी हैं विनर
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बिग ब्रदर के पांचवे सीजन (2007) में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं। वह शो में खुद पर हुई नस्लीय टिप्पणी की वजह से सुर्खियों में रही थीं। शिल्पा ने सीजन 5 का खिताब अपने नाम किया था। बिग ब्रदर शो के प्रतिभागियों जेड गूडी, जोओ मिआरा और डेनियल लॉयड ने शिल्पा को नस्लवादी टिप्पणियों से आहत किया था। हालांकि इस विवाद के बाद शिल्पा को मिली सहानुभूति बेकार नहीं गई और शिल्पा बिग ब्रदर के उस सीजन की विजेता बनकर ग्लोबल सेलिब्रिटी बन गईं थीं।