विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bigg Boss 20 में खत्म हुआ मैरी कॉम का सफर, ओलंपिक चैंपियन को अलविदा कहते हुए इमोशनल हुए घरवाले

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:20 PM (IST)

'वीकेंड का वार' में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्ट के तौर पर कमान संभाली। वहीं इस हफ्ते मैरी कॉम शो से बाहर हो गई हैं।

रोहित शेट्टी ने किया 'वीकेंड का वार' होस्ट

रोहित शेट्टी ने किया 'वीकेंड का वार' होस्ट

HighLights

  1. रोहित शेट्टी ने किया 'वीकेंड का वार' होस्ट

  2. बिग बॉस 20 से बाहर हुईं मैरी कॉम

  3. मैरी कॉम ने शो और फैंस का जताया आभार 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी चैंपियन मैरी कॉम 'बिग बॉस' के 20वें सीजन की सबसे चर्चित प्रतिभागियों में से एक हैं। रियलिटी शो के हालिया एपिसोड में एविक्ट होने के बाद, 24 अक्टूबर को उनका सफर खत्म हो गया। वीकेंड एलिमिनेशन के दौरान उनके जाने से आम्रपाली दुबे इमोशनल हो गईं।

मैरी कॉम हुईं शो से बाहर

इस हफ्ते 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) की जगह रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) होस्ट बनकर आए। मैरी की दोनों लाइफलाइन खत्म हो जाने के बाद, उन्होंने उनके बाहर होने की घोषणा की।

मैरी

मैरी कॉम ने जताया आभार

शो से बाहर होने पर रिएक्शन व्यक्त करते हुए, ओलंपिक पदक विजेता ने शो का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त किया और प्रतियोगियों को उनकी आगे की जर्नी के लिए शुभकामनाएं दीं। मैरी कॉम ने कहा, 'मैं इतना दिन खेल पाई, इतना अनुभव मिला। बहुत अच्छा लगा। मुझे उम्मीद है कि वे मुझे याद करेंगे, अच्छा खेल के आना है, व्यक्तित्व दिखा के आना है'।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr MC Mary Kom (@mcmary.kom)


उन्होंने कहा, 'आप सभी का धन्यवाद। आप लोगों के साथ समय बिताकर अच्छा लगा। सच कहूं तो, इतने दिनों तक यहां रहना और यह अनुभव पाना बहुत शानदार रहा। मुझे उम्मीद है कि आप लोग मुझे याद करेंगे। कृपया अच्छा खेलें और अपनी असली शख्सियत दिखाएं। अगर आप लोग रिंग में मेरे सामने आते, तो मैं आप में से किसी को भी नहीं छोड़ती'।

उतार-चढ़ाव भरा रहा मैरी कॉम का सफर

घर के अंदर मैरी कॉम (Mary Kom) का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। किचन में बिताए उनके पल, बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ वर्कआउट सेशन और उनकी हल्की-फुल्की बातचीत ने इस सीजन में काफी ध्यान खींचा। साथ ही, उनकी कुछ टिप्पणियों की वजह से उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा, खासकर तब जब उन्होंने बॉक्सिंग में अपने स्पोर्ट्स रिकॉर्ड और उपलब्धियों के बारे में बात की।

ऑनलाइन आलोचना बढ़ने पर, मैरी कॉम की टीम ने उनके ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर किया और माफी मांगी। टीम ने कहा कि बॉक्सर की बातों का मकसद किसी और एथलीट को नीचा दिखाना या उनकी उपलब्धियों की तुलना किसी दूसरे एथलीट से करना नहीं था।

यह भी पढ़ें- बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद Aman Gandhi को हुआ गलती का एहसास, बोले- असली अमन वहां नहीं था