Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: 'कोई दूध का धुला नहीं...' आवेज दरबार पर लगा धोखा देने का आरोप, बचाव में आए भाई जैद

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 06:48 PM (IST)

    Bigg Boss Update आवेज दरबार बिग बॉस 19 में अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ नजर आ रहे हैं। आवेज को लेकर उनके भाई जैद दरबार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जैद ने आवेज का समर्थन करते हुए कहा कि घर के अंदर झगड़े खेल का हिस्सा हैं।

    Hero Image
    भाई से सपोर्ट में आए जैद दरबार (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस्माइल दरबार के बेटे आवेज दरबार इन दिनों बिग बॉस 19 में नजर आ रहे हैं। शो में उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर भी हैं। दोनों लगभग 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीतें दिनों इस तरह की खबर आ रही थी कि आवेज नगमा को धोखा दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झगड़े खेल का हिस्सा हैं - जैद

    वहीं अब इस मामले में उनके भाई और गौहर खान के पति जैद दरबार आ गए हैं। 12 सितंबर, 2025 को, ज़ैद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने भाई, आवेज के समर्थन में एक नोट लिखा। उन्होंने बिग बॉस 19 के घर के अंदर से आवेज की एक तस्वीर साझा की और कहा कि झगड़े खेल का हिस्सा हैं, लेकिन बाहरी मुद्दों को घर में घसीटना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

    यह भी पढ़ें- 'भाई आप एक वीकेंड में आ रहे हो...', Ashneer Grover ने फिर लिया सलमान से पंगा, Bigg Boss 19 को लेकर बिगड़े बोल?

    किस कंटेस्टेंट पर जैद ने कसा तंज?

    उन्होंने लिखा,"झगड़े बिग बॉस गेम का हिस्सा हैं। आपको अपनी आवाज उठानी होगी और अपनी बात साबित करनी होगी। लेकिन दुख की बात है कि बाहरी मुद्दों को घर में घसीटना एक घटिया मानसिकता है। वैसे भी, कोई दूध का धुला नहीं है।"

    मैं अपने भाई के साथ हूं - जैद

    इसके अलावा, ज़ैद ने बताया कि बिग बॉस का खेल घर के अंदर के हालात को आंकने पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा कि उनका समर्थन उनके भाई के लिए है। उन्होंने अपने नोट के अंत में लिखा- "बिग बॉस हाउस में अंदर क्या हो रहा है, इसका आकलन करना और अपनी बात कहना ही सब कुछ है; यही खेल है! एक भाई और एक दर्शक के तौर पर, आवेज़ को पूरा समर्थन। वह अपने लिए खड़ा रहा। अच्छा है मैं अंदर नहीं हूं। जो जानता है उसे पता है!"

    क्या है पूरा मामला?

    यह सब तब शुरू हुआ जब बसीर ने अमाल और जीशान कादी से कहा कि आवेज हमेशा बाहरी दुनिया में दो लड़कियों के आसपास रहता है। उसने यह भी दावा किया कि उसका आवेज़ से झगड़ा हुआ था और उसने सीधे तौर पर उस पर आरोप लगाया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देकर दूसरी लड़कियों के साथ रह रहा है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: एक नंबर की फेंकूचंद निकली Tanya Mittal, असली घर का वीडियो देखकर बोलेंगे- वाह क्या महल है