विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज के बचाव में सामने आए Rajiv Adatia, नेहल और फरहाना पर ऐसे साधा निशाना

Published: Sat, 06 Sep 2025 06:35 PM (IST)

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 19 (Bigg Boss 19) में वीकेंड का वार का दर्शक बेसब्री से इंतजार ...और पढ़ें

अभिषेक बजाज के बचाव में आए राजीव अदातिया
अभिषेक बजाज के बचाव में आए राजीव अदातिया

HighLights

  1. बिग बॉस का नया सीजन चर्चा में बना हुआ है
  2. अभिषेक बजाज की इस बात पर नहीं खत्म हो रहा बवाल
  3. एक्टर के बचाव में आए राजीव अदातिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस नए सीजन के साथ टीवी पर धमाल मचा रहा है। सीजन 19 के कंटेस्टेंट्स की भी खूब चर्चा हो रही है, लेकिन इस शो को पसंद करने वालों को वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार होता है। सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते हैं और उन्हें गलत व्यवहार के लिए खूब सुनाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, क्योंकि भाईजान अपने एंग्री मैन वाले अवतार में नजर आ सकते हैं।

बिग बॉस 19 का क्रेज लोगों के बीच काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। फरहाना भट्ट के सीक्रेट रूम से बाहर आने के बाद से कई बार घर के सदस्यों के साथ झगड़ा हो चुका है। उनकी लड़ाई कुनिका सदानंद, नीलम गीरी, बसीर अली और कई अन्य घरवालों से भी हुई।

अभिषेक से खफा हुई फरहाना और नेहल

बिग बॉस के घर में एक और नाटकीय लड़ाई देखने को मिली। यह कैप्टेंसी टास्क के दौरान की है, जब अभिषेक बजाज ने फरहाना भट्ट को उनकी मर्जी के बिना अपनी गोद में उठा लिया। इसके बाद शो में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। एक्टर ने अपने इस तरह के व्यवहार के लिए माफी भी मांग ली। हालांकि, इसके बाद भी फरहाना ने नेहल चूड़ासमा के साथ अभिषेक को सजा देने की मांग की। इसके ऊपर अब बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रहने वाले राजीव अदातिया ने प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें- Amaal Malik की वजह से Armaan Malik को मिले हिट गाने? ट्रोलिंग के बाद सिंगर ने दिया करारा जवाब

इस एपिसोड की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। गौर करने की बात है कि लोग इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने फरहाना और नेहल का समर्थन किया। वहीं, एक्टर के प्रशंसकों ने यह तर्क दिया कि उनका इरादा गलत नहीं था। इस बीच राजीव अदातिया ने अभिषेक का बचाव किया है।

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने किया अभिषेक का बचाव

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए उन्होंने लिखा, क्या हुआ यार, अभिषेक ने फरहाना को उठाया। इसके लिए उसने माफी भी मांगी। उसने सॉरी कह दिया, तो बात खत्म। अभिषेक का इरादा गलत नहीं थ। यह बात सही है कि फरहाना उस समय असहज महसूस कर रही थी। आप इस चीज को इतना बड़ा बनाकर किसी के करियर और छवि को बर्बाद कर सकते हो।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: वीकेंड के वार में इस कंटेस्टेंट की आ रही है फैमिली, इस सदस्य का उतरेगा नकाब?