Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: बिग बॉस के लिए इन सितारों को किया गया अप्रोच? एक का Salman Khan से है गहरा कनेक्शन

    Updated: Sat, 31 May 2025 07:14 PM (IST)

    Bigg Boss 19 टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस वक्त चर्चा में है। खबर है कि इस बार ये शो कुल छह महीने आएगा। इसके बाद से फैंस के बीच अलग ही तरह की एक्साइटमेंट है। सभी ये जानना चाहते हैं कि इस बार शो में कौन-कौन शामिल होने वाला है। हमारे पास कुछ नामों की लिस्ट है डालिए उनपर एक नजर।

    Hero Image
    बिग बॉस के कंफर्म कंटेस्टेंट कौन-कौन हैं? (फोटो-एक्स)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के विवादित शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर हलचल तेज हो गई है। सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर से इसे होस्ट करते नजर आएंगे। पिछले कुछ हफ्तों से शो सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार इसमें कई सारे बदलाव भी किए जाने की बात कही जा रही है। खबर है कि शो इस बार तीन नहीं बल्कि छह महीने चलेगा। अगर ऐसा होता है तो ये टीवी के सबसे लंबे रियलिटी शो में शामिल हो जाएगा। कथित तौर पर यह शो आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर में शुरू होता है। इस साल इसका प्रीमियर जुलाई में होगा और ये जनवरी 2026 तक चलेगा। हालांकि इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं धीरे-धीरे कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आने लगे हैं। अभी इन प्रतियोगियों को अप्रोच किया गया है और अगर ये शो में आने के लिए हामी भरते हैं तो शो में कमाल का मसाला देखने को मिलेगा। टेली चक्कर ने उन प्रतियोगियों की सूची साझा की है जिन्हें कथित तौर पर सलमान खान के शो के लिए संपर्क किया गया है। आज आपको इन्हीं सितारों के नाम बताएंगे।

    डेजी शाह (Daisy Shah)

    सलमान खान की जय हो को-स्टार डेजी शाह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शानदार डेब्यू के बाद एक्ट्रेस का करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्हें रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में भी देखा गया था। हो सकता है कि बिग बॉस का ड्रामा और लाइफ के कुछ राज खोलने के बाद डेजी शाह का करियर रफ्तार पकड़ ले।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में कन्फर्म हुआ TV की इस मशहूर चुलबुली एक्ट्रेस का नाम, सलमान खान के शो का बढ़ाएंगी TRP

    नीत मोटवानी (Neet Motwani)

    टीवी अभिनेता नीत मोटवानी जिन्हें कुमकुम भाग्य, वारिस, ब्रम्हराक्षस 2 और अन्य शोज के लिए जाना जाता है कथित तौर पर बिग बॉस 19 में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसकी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं की है।

    अरहान अंसारी (Arhan Ansari)

    एक तरफ जहां खबर थी कि इस बार बिग बॉस में कोई यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर नजर नहीं आएंगे, वहीं पोर्टल ने बताया है कि फिटनेस इन्फ्लुएंसर अरहान अंसारी को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।

    शशांक व्यास (Shashank Vyas)

    बालिका वधू के अभिनेता शशांक व्यास भी इस अफवाह वाली सूची में हैं। वैसे, अभिनेता को आखिरी बार सिटाडेल हनी बनी में देखा गया था।

    शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra)

    पिछले सीजन में भी खबरें आई थीं कि शरद मल्होत्रा ​​बिग बॉस में नजर आएंगे, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। अब एक बार फिर एक्टर कथित तौर पर शो करने को लेकर चर्चा में हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में धमाल मचाएंगी Salman Khan की ये एक्ट्रेस, टीजर शूट पर भी आई जानकारी