विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bigg Boss 19: अशनूर कौर को निकालने पर आगबबूला हुई ये एक्स खिलाड़ी, बोली- आंखों पर पट्टी बंधी थी जब तान्या...

Published: Sat, 29 Nov 2025 11:17 PM (IST)

Bigg Boss 19 Elimination: बिग बॉस 19 से अशनूर कौर को निकालने पर विवाद छिड़ गया है। एक पूर्व खिलाड़ी ...और पढ़ें

अशनूर कौर के एविक्शन पर भड़की ये कंटेस्टेंट/ फोटो- Instagram

अशनूर कौर के एविक्शन पर भड़की ये कंटेस्टेंट/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. अशनूर कौर के एविक्शन पर भड़की ये कंटेस्टेंट

  2. तान्या मित्तल को फेवर करने पर बोली ये बात

  3. एक्स कंटेस्टेंट बोली-रूल्स सबके लिए नहीं होते क्या?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 19 अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच रहा है, शो को अपने टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। जनता के प्यार से फिनाले के एकदम नजदीक पहुंचकर अशनूर कौर अपनी एक छोटी सी गलती के कारण शो से एलिमिनेट हो चुकी हैं। बीते एपिसोड में तान्या ने जब अशनूर का लाल पानी गिराकर उन्हें टिकट टू फिनाले रेस से बाहर किया, तो उन्होंने गुस्से में लड़की का फट्टा उनकी तरफ पुश किया, जिसकी वजह से तान्या को चोट लगी।

सलमान खान ने वीकेंड के वार में अशनूर कौर को कॉल आउट करते हुए इसे रूल ब्रेक बताया और घरवालों के फैसले के आधार पर उन्हें शो से आउट कर दिया। जहां सलमान खान के इस फैसले की यूजर्स तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई यूजर को ये अनफेयर लग रहा है। हाल ही में एक्स कंटेस्टेंट ने भी अशनूर का सपोर्ट करते हुए बिग बॉस के मेकर्स को हिपोक्रेट बोल दिया।

अशनूर के सपोर्ट में उतरी ये कंटेस्टेंट

अशनूर के फैंस के बाद जो उनके सपोर्ट में जो एक्स कंटेस्टेंट उनके सपोर्ट में उतरी हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि सुम्बुल तौकीर हैं। सुम्बुल बिग बॉस सीजन 16 में नजर आईं थीं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो स्टोरी पोस्ट की, जिसमें पहले पोस्ट में उन्होंने अशनूर कौर की फोटो शेयर की है, जिसमें कुनिका सदानंद ने उन्हें पकड़ रखा है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: टॉप 6 कंटेस्टेंट्स को झेलने होंगे सबसे कड़वे सवाल, फिनाले वीक में होने वाली है इनकी एंट्री

इस फोटो को शेयर करते हुए सुम्बुल ने मेकर्स और सलमान खान के डिसीजन पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, "क्या ये बल का प्रयोग नहीं है, रूल्स के खिलाफ तो ये भी था। बिग बॉस के रूल्स तो सिर्फ बहाना है, वरना वापस तो अर्चना भी आई थी, लात तो तान्या मित्तल ने भी मारी थी। अशनूर को धक्का भी तो तान्या ने ही मारा था, तब आंखों में पट्टी बांध के बैठे थे"।

sumbul taukeer

बिग बॉस के मेकर्स को बताया हिपोक्रेट

सुम्बुल तौकीर का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ उन्होंने दूसरा पोस्ट डालकर लिखा, "लोग मेरे पर आए और बोले कि मैं हिंसा को सपोर्ट कर रही हूं तो सुन लो...अशनूर का एविक्शन फेयर होता, अगर हर हाथ उठाने वाला कंटेस्टेंट एविक्ट होता। मैं यहां पर हिपोक्रिसी की बात कर रही हूं, अचानक से रूल्स प्यारे हो गए"।

sumbu

आपको बता दें कि अशनूर कौर जब से बिग बॉस में आई थीं, उन पर लगातार अभिषेक बजाज के शैडो में रहने का इल्जाम लग रहा था। जब अभिषेक गेम से गए, तो अशनूर का गेम बाहर आया, जो कई लोगों को पसंद आया और कई लोगों का ये मानना था कि वह तान्या से लाइमलाइट लेने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, पूरे सीजन उन्होंने जिस तरह से सभी की बातें सुनी, उसके लिए उनकी सराहना भी हुई।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: 'विलेन वाली रेप्यूटेशन...' फरहाना भट्ट फिर चढ़ीं सलमान खान के हत्थे, आखिरी बार मिली वॉर्निंग!