विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘इतनी बड़ी जीत के बाद ऊपर…’ Karanveer Mehra ने फिल्मों में काम करने का दिया हिंट?

Published: Sun, 23 Feb 2025 07:51 PM (IST)

बिग बॉस 18 विनर करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) इन दिनों सुर्खियों में हैं। सलमान खान (Salman Khan) के शो के ...और पढ़ें

करणवीर मेहरा क्या फिल्मों में नजर आएंगे (Photo Credit- Instagram)
करणवीर मेहरा क्या फिल्मों में नजर आएंगे (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. बिग बॉस 18 विनर करणवीर मेहरा चर्चा में बने हुए हैं
  2. अब फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का इंताजर कर रहे हैं
  3. एक्टर ने इशारों-इशारों में आने वाले प्रोजेक्ट का अपडेट दे दिया है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्टर करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) की पॉपुलैरिटी में बिग बॉस के बाद बढ़ोतरी हुई है। सलमान खान के शो के 18वें सीजन की ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम की। इसके बाद से ही वह सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर चुम दरांग के साथ फोटो पोस्ट करते रहते हैं। बीबी हाउस के अंदर चुम के साथ उनका मजबूत रिश्ता देखने को मिला था। अब उन्होंने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में इशारों-इशारों में बात की है।

करणवीर ने सभी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उनके विनर बनने पर कुछ लोगों ने हैरानी भी जताई। रजत दलाल और विवियन डीसेना को जीत का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन कम फैन फॉलोइंग होने के बाद भी करणवीर मेहरा विनर बन गए। अब उनके फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि वे किस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। हाल ही में एक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर इशारा दिया है।

करणवीर ने क्या किया बड़ा खुलासा?

करणवीर मेहरा को हाल ही में भारती सिंह और उनके पति हर्ष के पॉडकास्ट में देखा गया। इस दौरान उन्होंने 25 साल के करियर के बारे में बात की। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह आज भी प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन देते रहते हैं और इसके लिए इंट्रोडक्शन वीडियो भी बनाते हैं।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- Chum Darang के नए घर खरीदने पर Karanveer Mehra ने लुटाया प्यार, इस तरह दिया रिएक्शन

कॉमेडियन भारती सिंह ने मजाकिया अंदाज में सवाल किया कि जो व्यक्ति आपके साथ आया था, वह उन्हें अलग-अलग पोज देने की सलाह दे रहा था। क्या इस तरह की चीजों का ध्यान फिल्मों के ऑडिशन में रखना पड़ता है। इसके जवाब में करण ने हंसते हुए प्रतिक्रिया दी कि 'ऐसा ही कुछ, चीजें चल रही हैं।' जब भारती ने पूछा कि क्या यह ओटीटी प्रोजेक्ट है, तो करण ने मजेदार अंदाज में कहा, 'इतनी बड़ी जीत मिली है, तो अब ऊपर ही जाने की सोचेंगे।'

क्या फिल्मों में नजर आएंगे करणवीर मेहरा?

टीवी एक्टर करणवीर मेहरा को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि वह फिल्मों में नजर आ सकते हैं। भारती सिंह के साथ उनकी बातचीत की क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस को तो भरोसा है कि वह जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। करण ने इस बात को कंफर्म नहीं किया कि यह कोई फिल्म है या ओटीटी शो।

Photo Credit- Instagram

बता दें कि बिग बॉस 18 जीतने के बाद करणवीर फिल्मी दुनिया से जुड़े कई बड़े लोगों से मिल चुके हैं। वह कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से मिले थे। इसके बाद उन्हें अनुराग कश्यप के साथ भी देखा गया। इन सभी चीजों को देखने के बाद लग रहा है कि वह फिल्मों और ओटीटी पर काम के बेहतरीन मौके तलाश रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ‘बहुत बुरा हुआ…’ Elvish Yadav के खिलाफ केस दर्ज होने पर Karanveer Mehra ने किया रिएक्ट