विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 18 में ग्लैमरस गर्ल्स के आते ही बदली हवा, कौन हैं ये 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली हसीनाएं

Published: Tue, 19 Nov 2024 03:31 PM (IST)

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में तीन हसीनाओं की एंट्री हुई है जिससे घर का माहौल बदल गया है। ...और पढ़ें

बिग बॉस 18 में हुई तीन हसीनाओं की एंट्री (Photo Credit- Instagram)
बिग बॉस 18 में हुई तीन हसीनाओं की एंट्री (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. बिग बॉस 18 में हुई 3 हसीनाओं की एंट्री
  2. टीवी एक्ट्रेस हैं यामिनी मल्होत्रा
  3. एडिन रोज हैं मॉडल और एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 18 अलग-अलग वजहों के चलते सुर्खियों में रहता है। सलमान खान इस शो को होस्ट करते हैं और वीकेंड का वार एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को फटकार भी लगाते हैं। मेकर्स ने बीते दिन प्रोमो शेयर किया, जिससे पता चल गया कि बिग बॉस में ग्लैमर का तड़का लगने वाला है। जी हां, शो में तीन हसीनाओं की एंट्री होगी। आइए जानते हैं कि कौन हैं ये तीनों कंटेस्टेंट्स।

बिग बॉस हाउस में यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री और एडिन रोज ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स एंट्री की है। इनकी एंट्री ने घर के पूरे माहौल को बदल दिया है। प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रियलिटी शो के फैंस अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं।

टीवी एक्ट्रेस हैं यामिनी मल्होत्रा

यामिनी मल्होत्रा टीवी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्हें छोटे पर्दे के पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में शिवानी चव्हाण के रोल में देखा गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने उस शो से दूरी बना ली थी।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: टाइम गॉड को पीछे छोड़ ये कंटेस्टेंट बन गया असली 'किंग', नाम जानकर ट्रोल्स को लगेगी मिर्ची

एक्ट्रेस होने के साथ ही, यामिनी एक डेंटिस्ट भी हैं। अब वह तीन साल बाद टीवी पर बिग बॉस 18 के जरिए वापसी कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल यामिनी मल्होत्रा वर्ल्ड के नाम से है। इतना ही नहीं, उन्होंने कई पंजाबी गानों में भी काम किया है।

Photo Credit- Instagram

एडिन रोज हैं मॉडल और एक्ट्रेस

एडिन रोज का जन्म दुबई में हुआ और वहीं पर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। साल 2020 में एक्ट्रेस एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भारत आईं। इसके बाद उन्हें साल 2023 में साउथ सुपरस्टार रवि तेजा के साथ काम किया। रावणासुर फिल्म में उनके आइटम नंबर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सोशल मीडिया पर उनके 707K फॉलोअर्स हैं। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में उन्हें अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट का नाम बताया। एडिन को विवियन डीसेना बहुत अच्छे लगते हैं।

Photo Credit- Instagram

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं अदिति मिस्त्री

बिग बॉस के घर में अदिति मिस्त्री की भी एंट्री हुई है। बता दें कि वह मॉडल और डिजिटल क्रिएटर हैं। अदिति फिटनेस इन्फ्लुएंसर भी हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें फिटनेस के प्रति जुनून के लिए खूब सराहना मिलती है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बिग बॉस 18 में एंट्री के साथ ही उन्हें ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: टाइम गॉड को पीछे छोड़ ये कंटेस्टेंट बन गया असली 'किंग', नाम जानकर ट्रोल्स को लगेगी मिर्ची