Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 18 के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं Vivian Dsena, आइए जानते हैं शो के लाडले की कुल संपत्ति

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 19 Jan 2025 02:05 PM (IST)

    विवियन डिसेना इस वक्त बिग बॉस के टॉप कंटेस्टेंट में एक माने जा रहे हैं। एक्टर टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक के अलावा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी की नेटवर्थ करोड़ों में हैं और सलमान खान के शो के लिए भी वो तगड़ी रकम चार्ज कर रहे हैं। आइए जानते हैं शो के लाडले की कुल नेटवर्थ।

    Hero Image
    कितनी है टीवी विवियन डीसेना की कुल नेटवर्थ (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vivian Dsena Net worth: बिग बॉस जल्द ही अपने फिनाले वीक में पहुंचने वाला है। कंटेस्टेंट अपने गेम को बीतते एपिसोड के साथ और मजबूत कर रहे हैं। इस वक्त घर में सदस्यों के परिवार वाले पहुंचे हुए हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन यूजर्स कंटेस्टेंट के गेम प्लान पर चर्चा करते दिखते हैं। विवियन डीसेना भी इस सीजन के सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले प्लेयर में से एक हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवियन डिसेना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी शानदार कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी कमाई जान आप हैरान हो सकते हैं।

    कितनी है विवियन डीसेना की नेट वर्थ?

     उज्जैन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विवियन को टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में काफी वक्त लगा है। उन्होंने कलर्स के कई टीवी शोज में काम किया है और फेम हासिल किया है। इतना की मौजूदा समय में वो बिग बॉस के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक बन गए हैं। विवियन डीसेना की नेट वर्थ की बात करें तो एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 20 करोड़ है।

    Photo Credit- Instagram

    बिग बॉस 18 में वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाले प्रतियोगियों में से एक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विवियन डीसेना एक हफ्ते के 5 लाख रुपए लेते हैं, जो उन्हें इस सीजन का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला कंटेस्टेंट बनाता है। वो शो ही नहीं टीवी इंडस्ट्री के अमीर कलाकारों में से एक माने जाते हैं।

    ये भी पढ़ें- विवियन-करण और रजत-अविनाश नहीं, Bigg Boss 18 के इस कंटेस्टेंट के बारे में Google पर किया गया सबसे ज्यादा सर्च

    लग्जरी ब्रांड्स के शौकीन हैं विवियन

    फैशन और लाइफस्टाइल की बात करें तो वो विवियन फैशन के मामले में फिल्मी सितारों को टक्कर देते हैं। उनके अलग फैशन के लिए फैंस उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। वह हमेशा ही आउटफिट के मामले में काफी कूल दिखते हैं।

    Photo Credit- Instagram

    चाहे वह अवॉर्ड शो हो या कोई सोशल गेदरिंग, उन्हें हमेशा ही  डिजाइनर कपड़ों में स्पॉट किया जाता है। बिग बॉस 18 के एक एपिसोड में, विवियन ने लग्जरी ब्रांड्स के लिए अपने लगाव पर बात की थी। इसके अलावा दर्शक उन्हे उनके बात करने के स्टाइल के लिए भी काफी पसंद करते हैं।

    विवियन डीसेना का परिवार 

    विवियन डीसेना का जन्म 28 जून 1988 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ था। एक्टर के पिता पुर्तगाली ईसाई हैं और उनकी मां हिंदू हैं। विवियन ने साल 2022 में मिस्र की पत्रकार नूरन अली से शादी की थी और कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम लायन है। विवियन की ये दूसरी शादी है। साल 2008 में उन्होंने अपने करियर को शुरू किया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    विवियन को ‘मधुबाला – एक इश्क एक जुनून’ और ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’ जैसे पॉपुलर शो में देखा गया है। बात करें बिग बॉस की तो बीते कुछ हफ्तों में उनके गेम में काफी बदलाव आया है अब देखना है वो फिनाले वीक तक शो में अपनी पकड़ और कितनी मजबूत कर पाते हैं। 

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: कहीं Karanveer Mehra के हाथ से फिसल न जाए ट्रॉफी, ये 5 कारण फिनाले रेस से काट सकते हैं पत्ता?