विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 18 Nomination: आस्तीन के सांप निकले Rajat Dalal? 6 कंटेस्टेंट के साथ फेवरेट को भी मुसीबत में डाला

Published: Tue, 19 Nov 2024 02:31 PM (IST)

सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो का एक महीना पूरा होते ही सभी कंटेस्टेंट के चेहरों पर से नकाब ...और पढ़ें

बिग बॉस 18 में ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट/ फोटो- Instagram
बिग बॉस 18 में ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. रजत दलाल ने खेला दिग्विजय सिंह के साथ गेम
  2. इस हफ्ते बिग बॉस 18 में नॉमिनेट हुए ये सात कंटेस्टेंट
  3. एक बार फिर शिल्पा ने करण का तोड़ दिया विश्वास

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है और भी दिलचस्प मोड़ लेता जा रहा है। एक तरफ जहां चारों कंटेस्टेंट ईशा सिंह, एलिस कौशिक, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना की चौकड़ी बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ अब दूसरे कंटेस्टेंट के घरवालों के रिश्ते की डोर टूटने लगी है।

दो हफ्ते तक विवियन डीसेना के टाइम गॉड रहने के बाद अब पावर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल (Rajat Dalal) के हाथों में आ गई है। घर पर राज कर रहे रजत के हाथ में नॉमिनेशन की पावर आई।

पूरे टाइम घर में दिग्विजय सिंह राठी को अपना दोस्त बताने वाले रजत दलाल ने ऐसा मास्टर स्ट्रोक फेंका, जिससे छह घरवालों के साथ-साथ वह भी लपेटे में आ गए और इस वीक घर से एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट हो गए।

इस हफ्ते किन कंटेस्टेंट पर गिरी नॉमिनेशन की गाज?

बीते हफ्ते सलमान खान के विवादित शो से बेघर होने के लिए विवियन डीसेना ने सात लोगों को नॉमिनेट किया था। हालांकि, लास्ट वीक बिग बॉस 18 से कोई भी कंटेस्टेंट एविक्ट नहीं हुआ। अब इस हफ्ते भी रजत दलाल के टाइम गॉड बनने के बाद 7 घरवालों पर ही खतरा मंडराया।

यह भी पढ़ें: शो से बाहर आते ही Ashneer Grover ने खोल दी Salman Khan के शो Bigg Boss 18 की पोल पट्टी, तारीफ में भी कसा तंज

इस वीक जिन कंटेस्टेंट पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है, वह हैं विवियन डीसेना, दिग्विजय सिंह राठी, कशिश कपूर, एलिस कौशिक, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा और चाहत पांडे। इस वीक जहां तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री बिग बॉस में अपने ग्लैमरस का तड़का लगाएंगी, वहीं दूसरी तरफ इन सात नॉमिनेशन में फंसे कंटेस्टेंट में से एक का पत्ता इस वीकेंड के वार में सलमान खान साफ कर देंगे।

bigg boss 18 nomination

Photo Credit: Instagram 

रजत दलाल दोस्त दिग्विजय राठी के साथ खेल गए गेम?

बिग बॉस 18 में जब से दिग्विजय सिंह राठी वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए हैं, तब से ही रजत दलाल का गेम मजबूत हुआ है। उन्होंने चीख-चीखकर सभी घरवालों को ये बताया कि दिग्विजय उनकी प्रायोरिटी लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। हालांकि, अब ये भी टाइम गॉड रजत का एक गेम प्लान ही लग रहा है। बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक नॉमिनेशन टास्क दिया था, जिसमें सभी घरवालों को अपने हाथ से पांच डिश रजत दलाल को खिलानी थी।

Photo Credit: X Account

जिसका वह रिजेक्ट करते उसके हाथ से नॉमिनेशन की पावर ही छिन जाती। ऐसा हुआ भी लेकिन सिर्फ विवियन डीसेना के साथ, जिन्हें रिजेक्शन की वजह से एक भी कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन का मौका नहीं मिला। वहीं दिग्विजय के सबसे बड़े दुश्मन अविनाश मिश्रा को रजत ने पांच लोगों को नॉमिनेट करने का अधिकार दिया। मौका लगते ही अविनाश ने सबसे पहले दिग्विजय को नॉमिनेट किया। इनके अलावा एलिस कौशिक, शिल्पा शिरोडकर और तजिंदर पाल सिंह बग्गा के निशाने पर भी इस हफ्ते दिग्विजय सिंह राठी रहे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Elimination: इस हफ्ते कौन कहेगा Salman Khan के शो को अलविदा? लो आ गया है फैसला