Bigg Boss 18: काम्या पंजाबी निकलीं धोखेबाज...Vivian नहीं इस कंटेस्टेंट के हाथ में देखना चाहती हैं ट्रॉफी
बीते दिनों वीकेंड का वॉर एपिसोड में बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में काम्या पंजाबी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शो के लाडले विवयन डिसेना की जमकर क्लास लगाई। इसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने उस कंटेस्टेंट का नाम भी शेयर किया है जिसे वो शो जीतते हुए देखना चाहती हैं। काम्या ने जमकर उनकी तारीफ की।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के फिनाले की डेट नजदीक आ रही है गेम एकदम पानी की तरह साफ होता जा रहा है। खेल की शुरुआत में खुद को दोस्त बता रहे कंस्टेंट के चेहरे से नकाब हट रहा है और इस समय सभी की निगाहे बस ट्रॉफी पर टिकी हैं।
कब है बिग बॉस का फिनाले?
बिग बॉस 18 को टीवी का विवादित शो यूं ही नहीं कहा जाता है। इसमे असली ड्रामा तो अब आखिरी दिनों में ही शुरू हुआ है। हर कोई अपनी सीट पक्की करने में लगा हुआ है। एक तरफ जहां विवियन को कलर्स का लाडला कहा जाता है। तो वहीं बीच-बीच में करणवीर मेहरा, रजत दलाल और दिग्विजय भी लाइमलाइट चुराते नजर आए। फिलहाल शो का असली हीरो कौन है ये तो फिनाले वाले दिन 19 जनवरी को ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: 'चिल्लाने से शो जीत जाएगा', Vivian Dsena को इस एक्स विनर ने किया सपोर्ट, काम्या पर कर दिया वार
काम्या पंजाबी ने दिया चुम का साथ
शो को दूसरे कंटेस्टेंट की बात करें तो चुम दरांग को बिग बॉस 18 के सबसे पसंदीदा प्रतियोगियों में से एक माना जाता है। सलमान खान के शो में उनके प्रवेश के बाद से,कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें सपोर्ट किया है और उनके गेमप्ले की प्रशंसा की है। अब इस लिस्ट में सबसे नया शख्स जो शामिल हुआ है वो हैं काम्या पंजाबी।
बहुत अच्छा गेम खेल रही है - काम्या
हाल ही में बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी काम्या पंजाबी ने खुले तौर पर चुम दरंग की तारीफ की। काम्या ने चुम के शांत रवैये की तारीफ की और बताया कि उन्होंने खेल में बिना कोई गंदी रणनीति अपनाए एकदम साफ गेम खेला है। काम्या ने जिस तरह से चुम ने श्रुतिका अर्जुन जैसे दोस्तों के साथ अपने इमोशन्स शेयर किए उसकी भी सराहना की। उन्होंने चुम को शांत और सच्चे दिल वाली बताया।
उसने कहा,“चुम शानदार है। मैं चाहती हूं कि वह जीते। वह बहुत शांत और दयालु हैं। जिस तरह से वह टास्क करती हैं वह बहुत एंटरटेनिंग है। उन्होंने घर में मजबूत रिश्ते बनाए हैं। चुम हीरो हैं।"
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: 'पागल औरत,' Vivian Dsena से पंगा लेना Ex कंटेस्टेंट को पड़ा भारी, ट्रोर्ल्स ने निकाल दी हेकड़ी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।