विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 18 2nd Elimination: 'हाथ आया मुंह को न लगा', Eisha Singh के बाद इस कंटेस्टेंट का सपना हुआ चकनाचूर

Published: Sun, 19 Jan 2025 06:45 PM (GMT+05:30)

वह दिन आ ही गया जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग चल ...और पढ़ें

बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले से एक और का पत्ता साफ/ फोटो- Instagram
बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले से एक और का पत्ता साफ/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. बिग बॉस 18 के टॉप 5 में आकर बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट
  2. मिल गए सीजन को टॉप 4 फाइनलिस्ट
  3. कौन बनेगा बिग बॉस 18 का विनर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 में एक के बाद एक कंटेस्टेंट का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट रहा है। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि शो से ईशा सिंह एलिमिनेट हो चुकी हैं। उनके शो से निकलने के बाद मेकर्स को इस सीजन के टॉप फाइव मिल गए थे। हालांकि, ईशा सिंह के बाद अब बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचकर एक और कंटेस्टेंट के विनर बनने का ख्वाब चकनाचूर हो चुका है। ईशा के बाद किसका टूटा विनर बनने का ख्वाब, चलिए देखते हैं। 

ईशा के बाद बाहर हुए ये मजबूत कंटेस्टेंट 

ईशा सिंह के एलिमिनेशन के बाद जो पांच कंटेस्टेंट ट्रॉफी के एकदम नजदीक आ गए थे, उसमें चुम दरांग, करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल का नाम शामिल था। अब इनमें से अरुणाचल प्रदेश के पासी घाट से आईं चुम दरांग के विनर बनने का ख्वाब टूट गया है। 

बिग बॉस 18 तक ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि चुम दरांग जो इस सीजन की सबसे मजबूत फीमेल रही हैं, वह टॉप 5 तक बाहर होने के बाद शो से आउट हो गई हैं। चुम दरांग के टॉप 4 में शामिल न होने से उनके फैंस थोड़े से निराश भी हैं। 

Photo Credit- Instagram 

करणवीर मेहरा के साथ रही पूरे सीजन अच्छी बॉन्डिंग

चुम दरांग के बिग बॉस सीजन 18 के सफर की बात करें तो जब वह इस शो में आई थीं, तो बहुत ही कम बोलती थीं। उनकी दोस्त सिर्फ श्रुतिका अर्जुन थीं, लेकिन धीरे-धीरे करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोड़कर से भी उनकी बॉन्डिंग बढ़ी। चुम शुरुआत से ही बिग बॉस के घर में जो भी टास्क होते थे, उन्हें बड़ी ही शिद्दत से करती थीं, लेकिन ज्यादा न बोलने की वजह से उनकी रियल पर्सनैलिटी ऑडियंस के सामने नहीं आ रही थी। 

Photo Credit- Instagram

हालांकि, जैसे-जैसे उनकी और करणवीर मेहरा की बॉन्डिंग बढ़ी वह धीरे-धीरे शो में खुलने लगीं। दोनों को बाहर ऑडियंस ने 'चुमवीर' का हैशटैग दिया। करणवीर के साथ रहते-रहते न सिर्फ उनका गेम मजबूती से दिखा, बल्कि उनकी सटीक बोली भी लोगों को काफी पसंद आई। जिस तरह से चुम दरांग ने अपना गेम खेला, वह दर्शकों को बेहद पसंद आया। अरुणाचल के सीएम से लेकर कई टीवी सितारों ने भी उनकी तारीफ की। बिग बॉस 18 ने चुम दरांग की फैन फॉलोइंग को भी काफी बढ़ा दिया।