विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Elimination: सलमान खान एलिमिनेशन में लेकर आएंगे ट्विस्ट, जानें किसकी होगी चांदी और कौन होगा बेघर?

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 20 Oct 2023 05:10 PM (IST)

बिग बॉस 17 शुरू हो चुका है। अब जल्द शो में वीकेंड का वार देखने को मिलेगा। जहां सलमान खान ...और पढ़ें

सलमान खान एलिमिनेशन में लेकर आएंगे ट्विस्ट ? (Instagram Image)
सलमान खान एलिमिनेशन में लेकर आएंगे ट्विस्ट ? (Instagram Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 से जल्द किसी एक की छुट्टी होने वाली है। शो में पहले हफ्ते के लिए तीन कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान इनमें से किसी एक को शो से बाहर कर देंगे, लेकिन बिग बॉस 17 को लेकर जो अपडेट आई है, उसके अनुसार, होस्ट शो में एक ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।

बिग बॉस 17 में वीकेंड का वार सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरता है। सलमान खान जिस अंदाज में कंटेस्टेंट्स के कर्मों का हिसाब करते हैं और उनकी हेकड़ी निकालते हैं, उसे दर्शक खूब एंजॉय करते हैं। अब जल्द बिग बॉस 17 का पहला वीकेंड का वार ऑन एयर होने वाला है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: कौन हैं अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन? 100 करोड़ की नेट वर्थ और इस क्रिकेट टीम के हैं मालिक

कौन हुआ नॉमिनेट ?

बिग बॉस 17 में सभी घरवालों ने मिलकर तीन कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया है। इनमें मनारा चोपड़ा, नाविद सोले और अभिषेक कुमार का नाम शामिल है।

क्या है एलिमिनेशन की ट्विस्ट ?

बिग बॉस 17 से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले फैन पेज बिग बॉस तक ने जानकारी दी है कि शो की वीकेंड का वार की शूटिंग गुरुवार को पूरी कर ली गई है। वहीं, ट्विस्ट की बात करें को इनसाइड सोर्स के अनुसार, इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। सलमान खान सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को अपनी काबिलियत साबित करने का एक और मौका देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा को सौंदस मौकाफिर ने बताया ओवर एक्टिंग की दुकान, खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर साधा निशाना

कौन हो सकता है एलिमिनेट ?

बिग बॉस 17 में अगर एलिमिनेश होता है तो तीनों नॉमिटेड कंटेस्टेंट्स में से नाविद सोले बाहर हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें मनारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार से कम वोट मिले हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इन खबरों की पुष्टि करना बाकी है, जो आने वाले वीकेंड का वार में साफ हो जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)