विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: अंकिता-मुनव्वर को पछाड़ बिग बॉस 17 का विनर बनेगा ये कंटेस्टेंट? काम्या पंजाबी ने दिया हिंट

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Thu, 25 Jan 2024 09:50 AM (IST)

Bigg Boss 17 Winner रियलिटी शो बिग बॉस 17 अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। कुछ ही दिन में ...और पढ़ें

ये कंटेस्टेंट हो सकता है विनर? (Photo Credit: Instagram)
ये कंटेस्टेंट हो सकता है विनर? (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस का सीजन 17 अब अपने ग्रैंड फिनाले से बस कुछ दिन दूर है। इस बार टॉप 5 में अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी ने अपनी जगह बनाई है। कुछ ही दिनों में इन्हीं पांच में से एक इस शो का विनर होने वाला है।

इसी बीच छोटे पर्दे की एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने बिग बॉस 17 के विजेता के बारे में संकेत दिया है। उन्होंने जो संकेत दिया है उसमें अंकिता या मुनव्वर नहीं, बल्कि इस कंटेस्टेंट को विनर बताया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Finale: को-स्टार से मारपीट तो कैरेक्टर पर उठी अंगुली, इन विवादों से रहा Mannara Chopra का नाता

ये कंटेस्टेंट हो सकता है विनर?

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने इस बार के संभावित विजेता की भविष्यवाणी कर दी है। यह विनर न तो अंकिता है और न ही अभिषेक, मनारा या मुनव्वर। जी, काम्या को लगता है कि घरवाले और दर्शक अरुण माशेट्टी को कम आंक रहे हैं और वह बिग बॉस 17 के डार्क हॉर्स विजेता हो सकते हैं।

दरअसल, काम्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक ट्वीट करते हुए अरुण की तुलना बिग बॉस सीजन 1 के विनर राहुल रॉय से की। एक्ट्रेस ने लिखा 'ऐसा कैसे है कि कोई भी अरुण माशेट्टी को प्रतिस्पर्धी नहीं मान रहा है? ना घर के अंदर और ना घर के बाहर... वैसे किसको राहुल रॉय याद है।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

काम्या पंजाबी के इस पोस्ट पर यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। छोटे पर्दे की एक और एक्ट्रेस देवोलीना ने लिखा 'ट्रस्ट मी आज यही ख्याल मुझे भी आया'। एक अन्य यूजर ने लिखा 'मैंने आपकी बात सुनी, लेकिन वह पहला सीजन था और उसके बाद अगर वे ऐसा करते हैं तो हर कोई आएगा और आगे चलकर शो में कुछ नहीं करेगा। वह अच्छे हैं, लेकिन शायद बिग बॉस 17 के लिए नहीं हैं'।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: फिनाले से पहले चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, हाथ लगा रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14'?