विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: मुनव्वर से दोस्ती को लेकर ताने, बार-बार हुईं टारगेट, शो में ऐसी रही Mannara Chopra की जर्नी

Published: Wed, 24 Jan 2024 05:23 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jan 2024 12:35 PM (IST)

Bigg Boss 17 Finale Mannara Chopra मनारा चोपड़ा बिग बॉस सीजन 17 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं। ...और पढ़ें

बिग बॉस 17 की फाइनलिस्ट मनारा चोपड़ा की Controversies / फोटोज- Instagram
बिग बॉस 17 की फाइनलिस्ट मनारा चोपड़ा की Controversies / फोटोज- Instagram

HighLights

  1. मनारा चोपड़ा का विवादों से रहा है गहरा नाता
  2. को-स्टार के साथ वॉयलेंट होने से लेकर कैरेक्टर पर अंगुली उठाने तक
  3. बिग बॉस 7 के टॉप 5 कंटेस्टेंट में मनारा चोपड़ा ने बनाई है अपनी जगह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Grand Finale Mannara Chopra: बिग बॉस 17 आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। कुछ घंटों की बात है, फिर इस सीजन के विजेता के नाम की घोषणा हो जाएगी। शो में मनारा चोपड़ा ट्रॉफी की दावेदार के रूप में उभरी हैं। 

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर मनारा चोपड़ा ने बॉलीवुड में फिल्म 'जिद' से कदम रखा था। हालांकि, उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बड़ी बहनों की तरह सफलता नहीं मिली। मनारा चोपड़ा ने हिंदी भाषा में सिर्फ दो फिल्में की और उसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा का रुख कर लिया।

उन्हें फिल्मों से वो सफलता और प्यार नहीं मिला, जो उन्हें बिग बॉस सीजन 17 ने दिला दिया। जिस चीज की तलाश में मनारा चोपड़ा सलमान खान के शो में आई थीं, उन्हें वो मिल गयी, जो है बहनों से हटकर उनकी खुद की एक पहचान।

बिग बॉस सीजन 17 में नजर आ रहीं मनारा चोपड़ा का इस शो में साढ़े तीन महीने का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। जहां घर में उनके एक्सेंट का मजाक बनाया गया, तो वहीं उनके किरदार पर उंगलियां भी काफी उठीं।

हालांकि, इस सफर में आखिरकार उन्होंने जैसे-तैसे टॉप 5 फाइनलिस्ट के रूप में अपनी जगह बना ली। मनारा चोपड़ा के परिवार के बारे में तो फैंस पहले से जानते हैं, लेकिन चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े उन विवादों के बारे में जिनसे शायद आप अब तक अंजान थे।

बहनों से तुलना पर मनारा का चिढ़ना

मनारा चोपड़ा जब बिग बॉस 17 के घर में आई थीं तो शुरुआत में ही अभिषेक कुमार से उनका उनकी बहनों के बारे में बात करने को लेकर बड़ा झगड़ा हो गया था। अभिषेक ने उन्हें शुरुआत में ही परिणीति चोपड़ा की डुप्लीकेट कह दिया था, जिससे मनारा काफी चिढ़ गयी थीं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान के शो की फाइनलिस्ट बनीं मनारा, प्रियंका चोपड़ा ने दिया बहन को जीत का मूल मंत्र

जिसके बाद बाहर बैठी ऑडियंस को भी यही लगने लगा था कि अपनी बहनों के साथ मनारा चोपड़ा के संबंध अच्छे नहीं हैं। कई बार उनके और परिणीति चोपड़ा के बीच मनमुटाव की खबरें भी आ चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा जहां लगातार मनारा चोपड़ा को बिग बॉस में सपोर्ट कर रही हैं, तो वहीं परिणीति ने अब तक मनारा के लिए कोई समर्थन नहीं दिखाया है।

डायरेक्टर ने कर दिया था अचानक किस

बॉलीवुड फिल्मों में भले ही मनारा चोपड़ा अपनी पहचान न बना पाई हों, लेकिन तेलुगु इंडस्ट्री का वह एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं। बिग बॉस शो में आने से पहले मनारा चोपड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था, जहां तेलुगु फिल्म 'तिरंगाबदरा सामी' के प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर ने अचानक ही एक्ट्रेस के गाल पर किस कर दिया था।

इस वीडियो के बाद मनारा चोपड़ा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने सामने आकर अपनी सफाई देते हुए कहा था कि ये उनके लिए भी सरप्राइज था।

फिल्म के सेट पर की थी हाथापाई?

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनारा चोपड़ा पर अपनी को-स्टार के साथ मारपीट का आरोप भी लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2014 में कथित तौर पर अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'जिद' के सेट पर मनारा चोपड़ा ने अपनी को-स्टार श्रद्धा दास के एक सीन की शूटिंग करते हुए असल में मारपीट कर ली थी।

बाद में खुद श्रद्धा ने भी मनारा चोपड़ा के अग्रेसिव बर्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो मनारा चोपड़ा ने शूटिंग के दौरान अपनी को-स्टार की चेस्ट ने नीच जोर से किक मार दी थी।

कैरेक्टर पर बार-बार उठे सवाल

बिग बॉस सीजन 17 में अंकिता लोखंडे से लेकर ईशा मालवीय और आयशा खान तक कई कंटेस्टेंट ने सिर्फ मनारा चोपड़ा के साउथ दिल्ली एक्सेंट का न सिर्फ मजाक बनाया, बल्कि कभी उनका नाम मुनव्वर के साथ जोड़ा तो कभी विक्की जैन के साथ। ईशा मालवीय ने जहां मनारा को 'बार डांसर' और 'मुनव्वर की लुंगी पकड़ के आगे बढ़ी' जैसे शब्दों से संबोधित किया।

तो वहीं अंकिता लोखंडे ने मनारा के लिए 'सौतेली' और 'विक्की की सॉक्स सूंघ ले' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर उनके कैरेक्टर पर कई उंगलियां उठाई। कई बार टार्गेट होने के बावजूद मनारा चोपड़ा ने खुद को बहुत ही बेहतरीन तरह से संभाला।

मुनव्वर के लिए फीलिंग बनी मुसीबत

आपको बता दें कि मनारा चोपड़ा जो इस शो में मुनव्वर फारुकी संग अपनी दोस्ती को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, उन पर अंकिता से लेकर ईशा तक कई कंटेस्टेंट ये आरोप लगा चुके हैं कि वह मुनव्वर को सिर्फ दोस्त नहीं मानती हैं, बल्कि वह उन्हें लेकर काफी पजेसिव हैं।

हालांकि, मनारा खुद सलमान के सामने ये स्वीकार कर चुकी हैं कि उनके दिल में मुनव्वर के लिए सिर्फ दोस्ती है उससे ज्यादा कुछ नहीं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: Mannara Chopra के सपोर्ट में उतरीं बिग बॉस की ये एक्स कंटेस्टेंट, बोलीं- 'हद हो गई यार...'