विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: सलमान के शो की फाइनलिस्ट बनीं मनारा, प्रियंका चोपड़ा ने दिया बहन को जीत का मूल मंत्र

Published: Wed, 24 Jan 2024 01:29 PM (IST)

Bigg Boss 17 सलमान खान का होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 17 कुछ ही दिनों में खत्म होने ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा और मनारा चोपड़ा (फाइल फोटो)
प्रियंका चोपड़ा और मनारा चोपड़ा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बिग बॉस 17 को मिले फिनाले के कंटेस्टेंट्स
  2. मनारा चोपड़ा ने टॉप 5 में बनाई जगह
  3. प्रियंका ने दी बहन को सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' ग्रैंड फिनाले से बहुत करीब है। बस कुछ ही दिनों में ऑडियंस को इस सीजन का विनर मिल जाएगा। बिग बॉस 17 में मुकाबला अब पांच कंटेस्टेंट्स के बीच है। फिनाले राउंड में अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण माशेट्टी और अभिषेक कुमार के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन है। इन टॉप 5 में से भी अब सबकी नजरें टॉप 3 में टिकी हैं। 

कंटेस्टेंट्स को मिल रहीं बेस्ट विशेज 

'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले इसी हफ्ते है। सभी कंटेस्टेंट्स के चाहने वाले उन्हें अपनी बेस्ट विशेज दे रहे हैं। फाइनलिस्ट बने सभी कंटेस्टेंटस के लिए उनके फैंस भी बेस्ट विशेज सेंड कर रहे हैं। कोई मुनव्वर को जीतने देखना चाहता है, तो कोई अभिषेक को। इस बीच ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी कजिन मनारा चोपड़ा को जीतने का मूल मंत्र दिया है।

प्रियंका ने दिया मनारा को जीत का मंत्र

'सिटाडेल' एक्ट्रेस प्रियंका ने मनारा की शो से एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जीतने के लिए नसीहत दी। एक्ट्रेस ने कहा कि सिर्फ अपना बेस्ट दो और बाकी चीजों को भूल जाओ। बहन के लिए प्रियंका का यह प्यार यूजर्स को काफी पसंद आया।

कब है ग्रैंड फिनाले?

बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को है। इस सीजन का यह आखिरी एपिसोड शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद सलमान विनर के नाम की घोषणा करेंगे। बता दें कि मनारा के टॉप 3 में होने के हाई चांसेज नजर आ रहे हैं। वोटिंग ट्रेंड्स में वह टॉप 3 में बनी हुई हैं। ऐसे में इसके चांसेज हैं कि वह शो जीत सकती हैं, नहीं तो पहली या दूसरी रनर अप हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: समर्थ जुरेल ने बताया Vicky Jain का डर्टी सीक्रेट, सुनकर आ सकती है घिन, अंकिता लोखंडे का भी खोला राज