विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: 'ब्रेकअप के एक महीने बाद...' अभिषेक कुमार की मेंटल हेल्थ पर ईशा मालवीय का बड़ा बयान

Published: Tue, 23 Jan 2024 11:52 AM (IST)

Bigg Boss 17 बीते हफ्ते बिग बॉस सीजन 17 की सबसे छोटी एक्ट्रेस ईशा मालवीय का सफर फिनाले वीक से ...और पढ़ें

अभिषेक कुमार की मेंटल हेल्थ पर ईशा मालवीय ने कही ये बात / फोटो- Instagram
अभिषेक कुमार की मेंटल हेल्थ पर ईशा मालवीय ने कही ये बात / फोटो- Instagram

HighLights

  1. ईशा मालवीय ने अभिषेक की मेंटल हेल्थ पर दिया बड़ा बयान
  2. बताया ब्रेकअप के एक महीने बाद क्या कर रहे थे अभिषेक कुमार
  3. बिग बॉस 17 में बचे हैं अब टॉप 5 फाइनलिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 के फिनाले वीक तक पहुंचने के बाद ईशा मालवीय सलमान खान के शो से एविक्ट हो गईं। बीते हफ्ते बिग बॉस में डबल एविक्शन हुआ, जिसमें पहले रोस्ट टास्क के बाद फैंस ने मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान को शो से आउट किया। 

उसके बाद वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने ईशा मालवीय को कम वोट्स मिलने की वजह से एविक्ट कर दिया। बिग बॉस 17 से एलिमिनेट होने के बाद ईशा मालवीय ने एक बार फिर से अभिषेक कुमार पर वार किया है। कई खुलासों के बीच ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार की मेंटल हेल्थ पर बड़ा बयान दिया है।

ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार की मेंटल हेल्थ को बताया नाटक

ईशा मालवीय ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में अभिषेक कुमार को एक्सपोज किया। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि बिग बॉस 17 के टॉप 5 फाइनलिस्ट लिस्ट में शुमार Abhishk Kumar ने कैसे बिग बॉस हाउस में अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर एक झूठी कहानी रची। ईशा ने अपने एविक्शन के बाद बताया कि अभिषेक ने कहा था कि ब्रेकअप के बाद उन्होंने इस फेज से निकलने के लिए साइकेट्रिस्ट की मदद ली थी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Grand Finale: नॉन स्टॉप इतने घंटे चलेगा ग्रैंड फिनाले, टाइमिंग कर लीजिये नोट, कहीं चूक न जाए आप

हालांकि, ईशा ने अभिषेक द्वारा मेंटल हेल्थ पर बोली हुई हर बात को झूठा बताया है। उड़ारिया एक्ट्रेस ने कहा कि उनके ब्रेकअप के एक महीने बाद ही अभिषेक कुमार गोवा में अपने फ्रेंड्स के साथ पार्टी कर रहे थे। ईशा ने ये भी कहा कि लोगों को अगर सबूत चाहिए, तो वह उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं।

ईशा ने कहा मेंटल हेल्थ से गुजरने वाले रेस्ट करते हैं

बिग बॉस सीजन 17 की एक्स कंटेस्टेंट ईशा मालवीय ने कहा कि जो लोग मेंटल ट्रॉमा से जूझते हैं, उन्हें खुद को शांत करने के लिए कम से कम छह महीने का बेड रेस्ट चाहिए होता है, वो गोवा में पार्टी नहीं करते हैं।

आपको बता दें कि जब ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार साढ़े तीन महीने पहले बिग बॉस सीजन 17 में आए थे, तो दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। शो में भी दोनों लड़ाई में एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने से बिल्कुल भी पीछे नहीं रहे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Elimination: मिडनाइट एविक्शन में बाहर हुआ ये मजबूत खिलाड़ी, Top 5 देख घरवालों के पैरों तले खिसकी जमीन