विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Grand Finale: नॉन स्टॉप इतने घंटे चलेगा ग्रैंड फिनाले, टाइमिंग कर लीजिये नोट, कहीं चूक न जाए आप

Published: Tue, 23 Jan 2024 10:12 AM (IST)

Bigg Boss 17 Grand Finale कुछ दिनों में ही बिग बॉस सीजन 17 का वो पल आने वाला है जिसका ...और पढ़ें

बिग बॉस 17 का इतने घंटे चलेगा ग्रैंड फिनाले / फोटो- Instagram
बिग बॉस 17 का इतने घंटे चलेगा ग्रैंड फिनाले / फोटो- Instagram

HighLights

  1. नॉन स्टॉप चलेगा बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले
  2. टॉप 5 में इन कंटेस्टेंट ने बनाई अपनी जगह
  3. बिग बॉस सीजन 17 का 28 जनवरी को होगा ग्रैंड फिनाले

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Grand Finale: सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 17 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। पांच दिनों बाद ये शो ग्रैंड फिनाले के बाद खत्म होने जा रहा है। इस शो से मिड वीक एलिमिनेशन में विक्की जैन का पत्ता बिग बॉस से साफ हो चुका है और वह ट्रॉफी के एकदम करीब पहुंचने के बाद बिग बॉस 17 से एविक्ट हो गए।

टॉप 5 में जिन कंटेस्टेंट ने अपनी जगह पक्की की है, उसमें अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी और मनारा चोपड़ा का नाम शामिल है।

ग्रैंड फिनाले कब होगा ये तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं, लेकिन आपके पास कितने घंटे का वक्त है ग्रैंड फिनाले में अपने पसंदीदा टॉप 5 कंटेस्टेंट को वोट्स करके जिताने का, वो भी जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं, ताकि आप कहीं वोट देने से चूक न जाए।

इतने घंटे चलेगा बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले

सलमान खान के हर सीजन के ग्रैंड फिनाले के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं और भर-भरकर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट्स देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है, जहां बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले, जोकि 28 जनवरी 2024 को होने वाला है, उसमें मनोरंजन का सिलसिला नॉन स्टॉप चलने वाला है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Elimination: मिडनाइट एविक्शन में बाहर हुआ ये मजबूत खिलाड़ी, Top 5 देख घरवालों के पैरों तले खिसकी जमीन

बिग बॉस सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले कलर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर लगातार 7 घंटे चलने वाला है। अपने लास्ट वीकेंड के वार पर सलमान खान ने खुद फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की थी कि बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले शाम को 6 बजे शुरू होगा और लगभग 12 बजे तक चलेगा, जहां होस्ट सलमान खान विनर की घोषणा करेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस कंटेस्टेंट के जीतने के चांसेस हैं सबसे ज्यादा

बिग बॉस सीजन 17 में मुनव्वर फारूकी सोशल मीडिया पर लगातार नंबर एक पोजीशन पर बने हुए हैं। वोटिंग ट्रेंड में आगे चलना हो, या फिर बिग बॉस 17 के किंग का खिताब जीतना स्टैंड अप कॉमेडियन के फैंस उन्हें भर-भरकर प्यार दे रहे हैं।

फैंस को भी यही लगता है कि इस सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ही लेकर जाएंगे। हालांकि, इस बीच ही अभिषेक कुमार की थप्पड़ वाले इंसिडेंट के बाद फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: एविक्शन के बाद Abhishek Kumar को लेकर क्या बोल गईं Isha Malviya? कहा- 'वो खुद को अकेला...'