विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Finale: बेटे के सवाल पर भावुक हुए Munawar Faruqui, बोले- नहीं चाहता वो ये देखे

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 28 Jan 2024 03:51 PM (IST)

Bigg Boss 17 Grand Finale बिग बॉस सीजन 17 का आखिरी एपिसोड शुरू होने में बस कुछ देर बाकी है। ...और पढ़ें

सवाल सुन रो दिए मुनव्वर (Photo Credit: Instagram)
सवाल सुन रो दिए मुनव्वर (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Grand Finale: बिग बॉस 17 का कुछ ही देर में ग्रैंड फिनाले एपिसोड शुरू होने वाला है, जो रात 12 बजे तक चलेगा। लंबे समय तक इस घर में रहने के बाद 5 में से कोई एक कंटेस्टेंट विनर बनकर बाहर आएगा। फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी हाई है।

सबने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को भर-भर कर वोट कर दिए हैं। इस शो का प्री ग्रैंड फिनाले एपिसोड भी बहुत मजेदार रहा। शो में टीवी एंकर और पत्रकार दिबांग ने फाइनलिस्ट से काफी बातें कीं। साथ ही कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए कई सितारे भी आए।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: प्रेग्नेंसी टेस्ट, पति Vicky Jain से तलाक की बात, ऐसा रहा Ankita Lokhande का फिनाले तक का सफर

सवाल सुन रो दिए मुनव्वर

इस शो में मुनव्वर की लाइफ को लेकर कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। उन पर कभी डबल डेटिंग को लेकर, तो कभी बेटे के नाम पर प्लेकार्ड खेलने के कई आरोप लगे। प्री ग्रैंड फिनाले एपिसोड में जब दिबांग ने उनसे बेटे को लेकर एक सवाल किया, तो मुनव्वर की आंखों से आंसू आ गए।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बेटे को पता चल जाएगा

दिबांग ने मुनव्वर से पूछा कि आपका 5 साल का बेटा है और जिस तरह का आज माहौल है, जिस तरफ से सोशल मीडिया पर चीजें बिखरती हैं उसको आप क्या कहेंगे। ये सवाल सुनते ही मुनव्वर की आंखों में आंसू आ गए।

इसके जवाब में मुनव्वर ने कहा, 'मुझे शायद समय लगेगा इस चीज को ठीक करने में, लेकिन मैं यही कहूंगा कि मुझे एक मौका दिया जाए इस चीज को ठीक करने का। मैं जानता हूं सोशल मीडिया की खासियत यही है कि वो बोलता नहीं है पर एक खासियत ये भी है कि वो भूल जाता है। मैं कभी नहीं चाहता की वो ये देखे, लेकिन उसे देखना होगा। मैं कभी संकोच नहीं करूंगा मैंने यह किया है और मुझ पर भरोसा रखें कि यह रहने के लिए अच्छी जगह नहीं है इसलिए ऐसा कभी न करें।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: किरदार पर उछली कीचड़, दोस्ती पर उठे सवाल, गिरते-संभलते मुनव्वर ने यूं तय किया फिनाले का सफर