Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • entertainment
  • tv
LIVE BLOG

Bigg Boss 17 Winner Highlights: बिग बॉस 17 विनर बने मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार रहे रनर अप

Bigg Boss 17 Grand Finale Highlights: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 17 के विनर का एलान हो गया है। सलमान खान के इस शो को मुनव्वर फारूकी ने जीत लिया है और वह बिग बॉस 17 के विनर के रूप में आगे आए हैं। इस ग्रैंड फिनाले में मुनव्वर ने अभिषेक कुमार को वोटिंग पोल में हरा दिया है।

By Ashish RajendraMon, 29 Jan 2024 04:54 AM (IST)
News Article Hero Image

Bigg Boss 17 Grand Finale Highlights: सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 17 के विनर का घोषणा हो गई है। मुनव्वर फारूकी ने फिनाले में अभिषेक कुमार को वोटिंग पोल में मात देकर जीत हासिल कर ली है।

बीते दिनों से वोटिंग ट्रेंड में मुनव्वर फारूकी का नाम विनर की रेस में काफी आगे चल रहा था।इसके अलावा अभिषेक रनर अप रहे हैं, जबकि मनारा चोपड़ा तीसरे, अंकिता लोखंडे चौथे और अरुण माशेट्टी पांचवे पायदान पर रहे।

29 Jan 20244:54:19 AM
Bigg Boss 17 Winner: 'मुन्नवर नसीब वाला है'- मुनव्वर फारूकी

बिग बॉस 17 के विजेता बनने के बाद मुनव्वर फारूकी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, मुझे जो प्यार मिल रहा है वे मुझे बाहर आकर पता चला है। इस तरह के फैन्स नसीब वालों को मिलते हैं और मुन्नवर नसीब वाला है।

#WATCH | Mumbai: On winning the 17th season of 'Bigg Boss', stand-up comedian Munawar Faruqui says, "...I am very happy and thankful. I am fortunate to have such a fan following...I always remember my parents during the sad and happy times..." pic.twitter.com/oMYpMA5qvq

— ANI (@ANI) January 28, 2024

29 Jan 202412:54:00 AM
Bigg Boss 17 Winner: डोंगरी गई बिग बॉस 17 की ट्रॉफी, मुनव्वर फारूकी को मिला ये इनाम

सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 17 की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी के घर डोंगरी गई है। इसके साथ ही इनामी धनराशी के तौर पर मुनव्वर 50 लाख रुपये और एक हुंडई क्रेटा कार भी मिली है। इसके अलावा अभिषेक कुमार को भी रनर अप के तौर पर खास प्राइज मिला है।

🚨 BREAKING & EXCLUSIVE!#MunawarFaruqui is the WINNER of #BiggBoss17

Retweet 🔃 If Happy!!!

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 28, 2024
29 Jan 202412:37:00 AM
Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारूकी ने जीता बिग बॉस 17, अभिषेक कुमार बने उपविजेता
blog images

 बिग बॉस 17 के विजेता का एलान हो गया है। मुनव्वर फारूकी ने वोटिंग ट्रेंड में अभिषेक कुमार हरा कर इस साल का बिग बॉस 17 का खिताब जीत लिया है। 

29 Jan 202412:30:11 AM
Bigg Boss 17 Winner Live: थोड़ी देर में बिग बॉस 17 के विनर का होने वाला एलान

 बिग बॉस 17 के विनर का एलान बस थोड़ी ही देर में होने वाला है। अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के घर से बाहर निकल कर आ गए हैं और सलमान खान कुछ ही देर में इनमें से एक को इस सीजन विजेता का घोषित करेंगे।

29 Jan 202412:18:23 AM
Bigg Boss 17 Winner Live: टॉप 2 के लिए वोटिंग लाइन हुईं ओपन, कुछ मिनटों में विनर का होगा एलान

बिग बॉस 17 के टॉप-2 फाइनलिस्ट अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी के लिए वोटिंग लाइन खुल गई हैं। सिर्फ 10 मिनट के लिए इन दोनों के लिए प्रक्रिया की गई है। थोड़ी देर में सलमान खान इनमें से एक को इस सीजन का विनर चुनेंगे। 

29 Jan 202412:11:06 AM
Bigg Boss 17 Winner Live: कौन जीतेगा बिग बॉस 17, टॉप-2 में अभिषेक और मुनव्वर

मनारा चोपड़ा के बाहर होने के बाद बिग बॉस 17 सीजन का ग्रैंड फिनाले और भी रोमांचक हो गया है। अब विनर की रेस में मुनव्वर और अभिषेक बचे हैं, ऐसे में देखना ये है कि अब कौन इस सीजन का विजेता बनेगा।

29 Jan 202412:01:40 AM
Bigg Boss 17 Winner Live: बिग बॉस 17 के विनर बनने की रेस से बाहर हुईं मनारा चोपड़ा

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले से बाहर होने वालीं तीसरी फाइनलिस्ट मनारा चोपड़ा बन गई हैं। अंकिता लोखंडे और अरुण माशेट्टी के बाद मनारा का बिग बॉस 17 का सफर समाप्त हो गया है। 

#MannaraChopra finishes at the No.3 position, becoming the 2nd Runner-up of the #BiggBoss17 show. Well deserved 👏

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 28, 2024
28 Jan 202411:53:05 PM
Bigg Boss 17 Winner Live: थोड़ी देर में बिग बॉस 17 के विनर का एलान, रेस में ये टॉप-3

 बिग बॉस सीजन 17 के विनर का एलान बस अब थोड़ी देर में होने वाला है। ग्रैंड फिनाले में विनर की रेस में अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी टॉप- 3 में बाकी रह गए हैं।

28 Jan 202411:40:54 PM
Bigg Boss 17 Winner Live: बिग बॉस के मंच पर अरबाज खान-सोहेल खान, सलमान संग फिनाले हुआ धमाकेदार

अपने भाई सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के फिनाले के मंच पर उनके छोटे भाई अरबाज खान और सोहेल खान पहुंच गए हैं। इस दौरान अरबाज और सोहेल की जोड़ी ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया है। 

28 Jan 202411:23:52 PM
Bigg Boss 17 Winner Live: अंकिता लोखंडे के एक्विशन से सलमान खान हुए शॉक्ड

बिग बॉस 17 फिनाले से अंकिता लोखंडे के बाहर होने से हर कोई हैरान नजर आ रहा है। ठीक उसी तरह शो के होस्ट सलमान खान भी काफी शॉक्ड हुए हैं और उन्होंने कहा है कि वह अंकिता को विनर या टॉप 2 में देखना चाह रहे थे।

28 Jan 202411:16:51 PM
Bigg Boss 17 Winner: फिनाले की रेस कटा अंकिता लोखंडे का टिकट
blog images

 बिग बॉस 17 की फिनाले की रेस अंकिता लोखंडे बाहर हो गई हैं। अरुण माशेट्टी के बाद अंकिता दूसरी फाइनलिस्ट बनी हैं, जिनकी जर्नी इस शो में खत्म हो गई है। अब अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी और मनारा चोपड़ा में विनर को होड़ मची है।

28 Jan 202410:57:29 PM
Bigg Boss 17 Live: बिग बॉस के मंच पर जमकर नाचे सुनील शेट्टी, अब्दू ने किया इंप्रेस

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के मंच पर सुनील शेट्टी ने जमकर डांस किया है। अब्दू रोजिक की एंट्री के बाद सुनील ने उनके साथ मिलकर शानदार डांस से समां बांध दिया है। 

28 Jan 202410:45:42 PM
Bigg Boss 17 Winner Live: क्या जन्मदिन पर चमकेगी मुनव्वर फारूकी की किस्तम

 बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले के खास दिन पर मुनव्वर फारूकी का जन्मदिन भी है। ऐसे में उनके फैंस को इस बात की उम्मीद है कि शायद वो विनर बन जाएं। मुनव्वर की बहन ने भी उनको विनर बनते हुए देखना चाहती हैं।

28 Jan 202410:34:08 PM
Bigg Boss 17 Live: जैकी दादा बन कृष्णा अभिषेक ने फिनाले में कॉमेडी से जमाया रंग

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने एक बार फिर से बिग बॉस 17 फिनाले में शिरकत की है। इस दौरान कृष्णाजैकी दादा बनकर आए हैं और उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से सलमान खान, माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी समेत तमाम फैंस का मनोरंजन किया है।

28 Jan 202410:22:16 PM
Bigg Boss 17 Live: अरुण के बाद अब किसकी बारी, फिनाले की रेस से गायब होगा ये नाम

बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले से अरुण माशेट्टी के बाहर होने के बाद अब और एक्विशन होने वाला है। थोड़ी ही देर में बिग बॉस के घर और फिनाले की रेस से एक और सदस्य का नाम गायब होने वाला है।

28 Jan 202410:06:59 PM
Bigg Boss 17 Live: सलमान खान के शो में पहुंचे माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी

अरुण माशेट्टी के बिग बॉस सीजन 17 फिनाले से एक्विट होने के बाद शो में माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी की एंट्री हुई है। सलमान खान ने माधुरी के साथ माहौल काफी रंगीन बना दिया है। माधुरी और सुनील अपने अपकमिंग डांसिंग रियलिटी शो डांस दिवाने के लिए आए हैं। 

28 Jan 20249:57:44 PM
Bigg Boss 17 Winner Live: अरुण माशेट्टी बिग बॉस 17 फिनाले से हुए बाहर
blog images

 सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के फिनाले से फाइनलिस्ट अरुण माशेट्टी का टिकट कट गया है। शैतान मूवी स्टार कास्ट अजय देवगन और आर माधवन अरुण को अपने साथ बिग बॉस के घर से बाहर लाए हैं। 

28 Jan 20249:49:17 PM
Bigg Boss 17 Winner Live: बिग बॉस 17 को मिलेंगे टॉप 14, ये सदस्य होगा बेघर

 बिग बॉस 17 के टॉप 5 फाइनलिस्ट की संख्या घटकर अब 4 होने वाली है। शो के होस्ट सलमान खान ने हाल ही में इस बात का एलान किया है। ऐसे में अब अंकिता, अरुण, मुनव्वर, अभिषेक और मनारा में से एक जा सकता है। 

28 Jan 20249:41:32 PM
Bigg Boss Winner Live: सलमान खान ने अंकिता से लिए वचन, विक्की को लेकर कही ये बात

 रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे से कुछ मजेदार वचन लिए हैं। इस दौरान सलमान ने अंकिता से विक्की के साथ झगड़ा न करने को लेकर भी वचन लिया है। 

28 Jan 20249:38:26 PM
Bigg Boss 17 Winner Live: फिनाले में इन सदस्यों की परफॉर्मेंस ने जमाया रंग

बिग बॉस 17 के फिनाले में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, ईशा मालवीय- समर्थ जुरेल और नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से समां बांधा दिया है। 

28 Jan 20249:25:28 PM
Bigg Boss Winner Live: सलमान खान ने उड़ाया मनारा चोपड़ा का मजाक, इस सिंगर से की तुलना

सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 17 की फाइनलिस्ट मनारा चोपड़ा का काफी मजाकिया उड़ाया है। सलमान ने मनारा की तुलना इंटरनेशनल सिंगर टेलर स्विफ्ट से करते हुए शो का माहौल काफी मजेदार बना दिया है।

28 Jan 20249:10:34 PM
Bigg Boss 17 Winner Live: फिनाले में इस सदस्य का सफर होगा समाप्त, सलमान करेंगे एलान

 बिग बॉस 17 के फिनाले से 5 फाइनलिस्ट में से एक का सफर जल्द ही समाप्त होने वाला है। थोड़ी ही देर में सलमान खान उस एक सदस्य का नाम अनाउंस करेंगे। इन 5 फाइनलिस्ट में अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी और मनारा चोपड़ा का नाम शामिल है।

28 Jan 20248:51:07 PM
Bigg Boss 17 Winner Live: सलमान खान पहुंचे फिनाले के मंच पर, संग नजर आए ये स्टार्स

बिग बॉस 17 के विनर का एलान करने के लिए सलमान खान शो के मंच पर पहुंच गए हैं। उनके साथ फिल्म कलाकार सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित भी साथ आए हैं। इस दौरान सलमान ने फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे की सासू मां से मजे लिए हैं। 

Salman Khan teases Vickys mother on the stage. Asked about her statement and also how she feels about the Ankita bahu in FIANLE. #BiggBoss17

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 28, 2024
28 Jan 20248:27:37 PM
Bigg Boss 17 Winner Live: अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल से ऑन टीवी मांगी माफी

अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के बीच बिग बॉस 17 के घर में काफी घमासान देखने को मिला। इस दौरान अभिषेक ने समर्थ पर हाथ भी उठा दिया था। इसको लेकर अब अभिषेक ने समर्थ से माफी मांगी है। सिर्फ इतना ही नहीं समर्थ ने भी अपने हरकतों को लेकर नेशनल टीवी पर सॉरी बोला है। 

28 Jan 20248:14:10 PM
Bigg Boss 17: फिनाले में बिग बॉस 17 के फाइनलिस्ट के घरवालों ने मारी एंट्री

बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले का कारवां धीरे-धीरे आगे की तरफ बढ़ रहा है। इस दौरान फाइनलिस्ट की फैमिली भी घर में शामिल हो गई हैं। अपनी मां को देख अभिषेक कुमार इमोशनल होते हुए नजर आए हैं। 

#AbhishekKumar with his mother. Abhisheks mom offers Mata Rani chunri to Abhishek ❤️ pic.twitter.com/WUjANmc34Q

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 28, 2024
28 Jan 20248:07:53 PM
Bigg Boss 17 Live: अब्दू रॉजिक ने मारी ग्रैंड फिनाले में एंट्री, सलमान खान के हैं चहेते

 बिग बॉस 16 सीजन में नजर आने वाले अब्दू रोजिक बिग बॉस के घर में नजर आए हैं। आते ही बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रहे अब्दू ने मुनव्वर फारूकी को सपोर्ट करने की बात की कह डाली है।

28 Jan 20247:51:10 PM
Bigg Boss 17 Live: भारती और हर्ष ने घरवालों को दिए मजेदार टैग

 बिग बॉस सीजन 17 ग्रैंड फिनाले में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने माहौल जमा दिया है। इन दोनों ने मिलकर घरवालों के कई अलग-अलग मजेदार टैग दिए हैं। 

28 Jan 20247:18:14 PM
Bigg Boss 17 Live: विनर की रेस से बाहर हुआ ये फाइनलिस्ट, सामने आया बड़ा अपडेट

सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि अरुण माशेट्टी वो फाइनलिस्ट हैं, जो विनर की रेस से बाहर हो सकते हैं। 

🚨 BREAKING! #ArunMashettey has been EVICTED from the FINALE RACE.

He finished at No.5 position.

Retweet 🔃 If Happy! #BiggBoss17

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 28, 2024
28 Jan 20247:10:06 PM
Bigg Boss 17 Live: बिग बॉस के घर में हुई ओरी की एंट्री, कंटेस्टेंस्ट्स से कराई रैंप वॉक

 सलमान खान के बिग बॉस 17 के फिनाले में रंग जामने के लिए ओरी की एंट्री हो चुकी है। कॉमेडियन भारती के साथ मिलकर ओरी ने घर के एक्स कंटेस्टेंट्स से रैंप वॉक टास्क कराया है। 

Isha and Samarth (chintu) ramp walk #BiggBoss17 pic.twitter.com/3oal5IStIR

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 28, 2024
28 Jan 20246:52:14 PM
Bigg Boss 17 Voting Live: इतने बजे शुरू होगी बिग बॉस 17 फिनाले की लाइव वोटिंग

 बिग बॉस 17 ग्रैंड फिनाले की लाइव वोटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसके चलते टॉप-2 फाइनलिस्ट के लिए रात 11 बजकर 45 मिनट पर लाइव वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। 

🚨 BREAKING! There will be LIVE VOTING between Top-2 of #BiggBoss17 around 11:45PM.

Get Ready for FINAL BATTLE!

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 28, 2024
28 Jan 20246:47:47 PM
Bigg Boss 17: कृष्णा और सुदेश के जोड़ी ने घर में मचाया कॉमेडी का धमाल

 ग्रैंड फिनाले से नतीजे से पहले घर में मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी की जोड़ी एंट्री ले चुकी है। ये दोनों कॉमेडियन अपनी कॉमिक टाइमिंग के जरिए घर के सभी सदस्यों का मनोरंजन कर रहे हैं।

28 Jan 20246:36:26 PM
Bigg Boss 17: जानिए सलमान खान कितने बजे लेंगे बिग बॉस 17 के फिनाले में एंट्री

 बिग बॉस का शो सलमान खान के बिना अधूरा है। बेशक बिग बॉस 17 फिनाले शुरू हो गया है। लेकिन सलमान की एंट्री के साथ ही इसकी असली शुरुआत होगी। बताया जा रहा है कि रात 9 बजे भाईजान शो में एंट्री ले लेंगे।

28 Jan 20246:17:55 PM
Bigg Boss 17 Finale Live Updates: सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में अजय देवगन मचाएंगे धूम

 शैतान फिल्म कलाकार अजय देवगन बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगे। एक्टर को थोड़ी देर पहले बिग बॉस 17 के सेट पर स्पॉट किया गया है।

#AjayDevgn on the set of #BiggBoss17 Grand Finale pic.twitter.com/e335gQxP4c

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 28, 2024
28 Jan 20246:05:22 PM
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले हुआ शुरू, सलमान खान के शो को आज मिलेगा विनर

 सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले का आंरभ हो गया है। इस शो का विजेता का नाम आज सामने आने वाला है। हर किसी की नजर बिग बॉस 17 के विनर के नाम पर टिकी है। 

Bigg Boss 17 GRAND FINALE started 🤩 pic.twitter.com/qP6JixAOKx

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 28, 2024
28 Jan 20245:50:40 PM
Bigg Boss 17: चंद मिनटों में शुरू होगा बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले, ट्रॉफी पर इनकी नजर

शाम 6 बजे से सलमान खान के फेमस शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले शुरू होने जा रहा है। इसमें अब बस कुछ मिनटों का समय बाकी रह गया है। मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी टॉप-5 फाइनलिस्ट हैं।

28 Jan 20245:31:42 PM
Bigg Boss 17 Final: ये एक्स कंटेस्टेंट्स बिग बॉस 17 के फिनाले में नहीं आएंगे नजर

इस सीजन के फिनाले में घर के सभी एक्स सदस्य डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आएंगे। लेकिन खानजादी, ओरा और अनुराग डोभाल बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में नहीं दिखाई देंगे। 

Khanzaadi, Aoora and Anurag Dobhal are not part of #BiggBoss17 GRAND FINALE

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 28, 2024
28 Jan 20245:24:37 PM
Bigg Boss 17: जानिए क्या है 16 सीजन में बिग बॉस के विनर की प्राइज मनी के मापदंड

बिग बॉस शो को जीतने के बाद विनर को मोटी रकम इनाम के तौर पर दी जाती है। बिग बॉस सीजन में विजेता राहुल रॉय को 1 करोड़ की धनराशी मिली थी। 1 से लेकर 16 सीजन तक इसमें फेरबदल देखने को मिले हैं। यहां पढ़ें पूरी स्टोरी

28 Jan 20245:10:19 PM
Bigg Boss 17 Live: आसान नहीं था मुनव्वर फारूकी के लिए बिग बॉस 17 का सफर

मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के लिए बिग बॉस 17 का सफर आसान नहीं रहा है। उनके कैरेक्टर पर कई पर उंगली उठी, लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। आइए जानते हैं कि मुनव्वर के लिए बिग बॉस के घर का सफर कैसा रहा। पूरी स्टोरी पढ़ें-

28 Jan 20244:52:07 PM
Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में कैसी रही मनारा चोपड़ा की जर्नी

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में मनारा चोपड़ा ने अपने शानदार खेल से हर किसी को प्रभावित किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सीजन बिग बॉस के घर में मनारा की जर्नी कैसी रही है। पूरी स्टोरी यहां पढ़ें

28 Jan 20244:35:46 PM
Bigg Boss 17 Final: विजेता को मिलेगी मोटी धनराशी, इनाम में ये चमचमाती कार

आज बिग बॉस 17 में आज जो भी कंटेस्टेंट्स जीतेगा, उसे इनाम के तौर पर मोटी धनराशि मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस विनर के लिए 50 लाख की प्राइज मनी रखी गई है। इसके अलावा एक हुंडई वेरना कार भी इनाम के तौर पर मिलेगी।

As per the report, the winner of the Bigg Boss 17 will get a whopping prize money of Rs. 50 lakhs and a luxury car, a new Hyundai Verna.

If theres a suitcase (money bag) task, then it will be deducted from the winners prize money.#BiggBoss_Tak #BiggBoss17

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 28, 2024
28 Jan 20244:34:49 PM
Bigg Boss 17 Final Live: आयशा खान के मना करने के बाद इस कंटेस्टेंट ने मुनव्वर फारूकी संग किया डांस

बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी संग डांस परफॉर्मेंस देने से मना कर दिया है। इसके बाद अब लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में मनारा चोपड़ा मुनव्वर संग डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।

After Ayesha Khan refused to perform, at the last minute, the makers planned a Munawar & Mannara performance.

Heres PROMOpic.twitter.com/ORfPOYJtY6

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 28, 2024
28 Jan 20244:21:20 PM
Bigg Boss 17: सलमान खान के स्वैग से भरा होगा ग्रैंड फिनाले, ऑरी से लेकर अब्दू तक होंगे शामिल

 ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड के मेहमानों के साथ कुछ पूर्व कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। इनमें अब्दू रोजिक और ऑरी भी शामिल हैं। इनके साथ सलमान खान जमकर मस्ती करेंगे। पूरी स्टोरी यहां पढ़ें।

28 Jan 20244:06:10 PM
Bigg Boss 17 LIVE: बिग बॉस 17 फिनाले आज, 5 कंटेस्टेंट्स की किस्मत पर होगा फैसला

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का फिनाले आज 28 जनवरी को होना है। थोड़ी देर में यानी शाम 6 बजे से ये ग्रैंड फिनाले शुरू हो जाएगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us