Bigg Boss 17 फेम Sunny Aryaa बैलून ब्लॉस्ट में हुए घायल, डरावना वीडियो आया सामने
बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके सनी आर्या उर्फ तहलका इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल सनी हाल ही में एक खतरनाक हादसे का शिकार हो गए हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं उनकी पत्नी दीपिका भी इस हादसे से बाल-बाल बची हैं। अब वीडियो देखने के बाद उनके फैंस भी चिंता में आ गए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार समेत कई कंटेस्टेंट दिखाई दिए थे। वहीं, सनी आर्या भी इस शो का हिस्सा बने थे, जिन्हें यूजर्स तहलका भाई के नाम से भी जानते हैं। अब उनसे जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस भी चिंता में आ गए हैं।
दरअसल, ऐसा बताया जा रहा है कि सनी एक खतरनाक हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसके बाद यूट्यूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी वाइफ दीपिका आर्या ने उनका हेल्थ अपडेट भी दिया है। वहीं, फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर उनके साथ हुआ क्या।
फायर एक्सीडेंट का शिकार हुए सनी
तहलका यानी सनी ने अपने सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपनी पत्नी और फैंस के साथ मिलकर घर के बाहर नई गाड़ी खरीदने का जश्न मना रहे थे। तभी उनकी वाइफ दीपिका ने अपने हाथ में जो गैस बैलून पकड़े थे, वो ब्लॉस्ट हो जाते हैं।
View this post on Instagram
इस हादसे में सनी आर्या का हाथ जल जाता है। वहीं, दीपिका बाल-बाल बच जाती हैं। अब उनका यह वीडियो तेजी से साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि आप सभी के आशीर्वाद और प्यार से सब ठीक है। यूजर्स इस पर कमेंट कर रिएक्ट कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
सनी की बिग बॉस 17 की जर्नी
बिग बॉस 17 में सनी आर्या ने काफी धूम मचाई थी। अरुण महाशेट्टी के साथ उनकी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। वहीं, अभिषेक कुमार से लड़ाई होने के बाद उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।