Bigg Boss 17: 'वह दरिंदा है..', मुनव्वर फारुकी के कच्चे चिट्ठे खोलते हुए अनुराग डोभाल ने लगाए उन पर गंभीर आरोप
Bigg Boss 17 फेमस Youtuber बाबू भैया उर्फ अनुराग डोभाल सलमान खान के शो बिग बॉस 17 से एविक्ट हो चुके हैं। इस विवादित शो से बाहर आने के बाद अनुराग डोभाल ने मेकर्स की पोल पट्टी तो खोली ही लेकिन वह अपने को-कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी पर भी कई गंभीर इल्जाम लगाते हुए नजर आए। इतना ही नहीं अनुराग ने मुनव्वर को दरिंदा तक कह दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, ये और भी दिलचस्प होता जा रहा है। सलमान खान के शो से बीते हफ्ते एक साथ तीन कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हुआ है। जिन तीन कंटेस्टेंट की जर्नी फिनाले से पहले ही खत्म हुई, उसमें अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया, रिंकू धवन और नील भट्ट का नाम शामिल है।
हाल ही में बाहर आने के बाद UK 07 Rider ने बिग बॉस के मेकर्स पर आरोप लगाते हुए अपने एविक्शन को अनफेयर बताया। इतना ही नहीं, अनुराग डोभाल ने मुनव्वर फारुकी की भी पोल-खोल करते हुए उनको 'दरिंदा' तक बता दिया।
लड़कियों का इस्तेमाल करते हैं मुनव्वर फारुकी-अनुराग डोभाल
अनुराग डोभाल ने हाल ही में ई-टाइम्स से बातचीत करते हुए मुनव्वर फारुकी पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, "मैं इस तरह के इंसान को बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करता, जो लड़कियों का इस्तेमाल सिर्फ अपने गेम के लिए करते हैं। मुनव्वर लड़कियों का नाम लेकर इमोशनल कार्ड खेलता है और उन्हें झूठी उम्मीदें देकर शादी की बात करता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार पर फूटा Isha Malviya की मां का गुस्सा, बोलीं- लीगल एक्शन बनता है
शुरुआती दो महीनों में उसने नाजीला के नाम का इस्तेमाल ये कहकर किया कि वह दोनों डेट कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने आयशा की आंखों में नाजीला को गलत बना दिया। ये सिर्फ बिग बॉस के अंदर नहीं है, वह अपने पहले शो में भी लड़कियों के साथ रोमांस फरमा चुके हैं। खुद आयशा भी ये कह चुकी हैं कि मुनव्वर फारुकी दूसरी लड़कियों के साथ इन्वोल्व थे"।
मुनव्वर दरिंदा है- अनुराग डोभाल
अनुराग डोभाल का गुस्सा यही पर शांत नहीं हुआ, उन्होंने मुनव्वर फारुकी को दरिंदा तक कह दिया। अनुराग ने कहा,
"आयशा ने ये सबके सामने कहा था कि उनके पास मुनव्वर फारुकी के खिलाफ सबूत हैं, लेकिन वह नेशनल टीवी पर खुद को ऐसे दर्शा रहे हैं, जैसे वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं। ये शो यूथ और बच्चे भी देखते हैं, आप उन्हें क्या सीख दे रहे हैं कि लड़कियों की भावनाओं से खेलना सही है। वह खुद को टीवी पर स्टड दिखाता है। लेकिन मैं उसे दरिंदा कहना चाहूंगा, जो सिर्फ लड़कियों की भावनाओं के साथ खेलता है"।
आपको बता दें कि सलमान खान के शो से एविक्ट होने के बाद Youtuber अनुराग डोभाल ने मेकर्स पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि इस बार बिग बॉस के सीजन में कोई भी रियलिटी नहीं है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।