Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी और आयशा खान के बीच हुई गंदी लड़ाई, दोनों के प्यार में 'पराठा' बना दुश्मन

    Updated: Thu, 04 Jan 2024 02:19 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Contestants Munawar Faruqui- Ayesha Khan Fight बिग बॉस 17 के हालिया वीकेंड का वार में मुनव्वर फारुकी और आयशा खान का रिश्ता चर्चा का विषय रहा। सलमान खान ने दोनों के रिलेशनशिप पर बात की। उन्होंने आयशा खान को जमकर लताड़ लगाई। वहीं मुनव्वर फारुकी को सपोर्ट किया। मुनव्वर फारुकी को सलमान खान से मिले इस सोपर्ट को लेकर आयशा खान ने खूब ताने माने।

    Hero Image
    मुनव्वर फारुकी और आयशा खान के बीच हुई गंदी लड़ाई, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी और आयशा खान आपस में भिड़ गए है। अनबन के बावजूद शो में दोनों के बीच दोस्ती बरकरार रही है। हालांकि, इस बार मुनव्वर फारुकी और आयशा खान के बीच गंदी लड़ाई हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिग बॉस 17 में आयशा खान की एंट्री मुनव्वर फारुकी के लिए एक बड़ा झटका बनकर आई। हालांकि, कॉमेडियन ने बाद में आयशा खान से दोस्ती कर ली।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: शो के लिए मर्यादा भूले बिग बॉस, अनुराग डोभाल से घर में करवाया 'वॉक ऑफ शेम', TV से गायब कर दिया एपिसोड

    सलमान ने उड़ाई आयशा की धज्जियां

    बिग बॉस 17 के हालिया वीकेंड का वार में मुनव्वर फारुकी और आयशा खान का रिश्ता चर्चा का विषय रहा। सलमान खान ने दोनों के रिलेशनशिप पर बात की। उन्होंने आयशा खान को जमकर लताड़ लगाई। वहीं, मुनव्वर फारुकी को सपोर्ट किया।

    मुनव्वर ने खान खाने से किया इनकार

    मुनव्वर फारुकी को सलमान खान से मिले इस सोपर्ट को लेकर आयशा खान ने खूब ताने माने। दरअसल, मुनव्वर फारुकी ने आयशा खान के हाथ से खना लेने से मना कर दिया। बस ये बात आयशा को चुभ गई और वो कॉमेडियन पर बुरी तरह भड़क गईं।

    पराठा बना प्यार में दुश्मन

    मुनव्वर फारुकी गार्डन एरिया में बैठकर खाना खा रहे होते हैं। इस बीत उन्हें पराठा चाहिए होता है, तो पास में बैठी आयशा खान अपनी प्लेट से पराठा देने लगता हैं, लेकिन मुनव्वर फारुकी लेने से मना कर देते हैं। वहीं, बाद में अंकिता लोखंडे पराठा देती हैं, तो मुनव्वर खा लेते हैं।

    मुनव्वर पर भड़की आयशा

    आयशा खान इस बात को लेकर मुनव्वर फारुकी पर भड़क जाती हैं। उन्होंने कॉमेडियन से कहा कि वो एक दिन में बदल गए है, जब से सलमान खान ने उन्हें सपोर्ट किया है। वरना जब से वो शो में शामिल हुई हैं, मुनव्वर ने उनसे दोस्ती बनाई हुई है। आयशा ने मुनव्वर की उस बात की ओर इशारा किया जब उन्होंने प्यार होने की बात कही थी।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: फिक्स्ड है 'बिग बॉस 17' का विनर, अनुराग डोभाल ने बताया मेकर्स का दोगलापन, खोले घर के कई राज

    मुनव्वर ने दिया जवाब

    मुनव्वर फारुकी ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक कोई कमिटमेंट नहीं दिया है, क्योंकि वो अपनी फीलिंग्स को लेकर क्लियर नहीं है, लेकिन आयशा उनकी किसी बात पर यकीन नहीं करतीं।