विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Elimination: 9 कंटेस्टेंट्स में से इस खिलाड़ी का खत्म हो जाएगा खेल, इस बार नहीं बचा पाएंगे सलमान?

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 08 Nov 2023 12:41 AM (GMT+05:30)

Bigg Boss 17 Elimination बिग बॉस 17 में नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अंकिता लोखंडे ऐश्वर्या शर्मा नील भट्ट ...और पढ़ें

9 कंटेस्टेंट्स में से इस खिलाड़ी का खत्म हो जाएगा खेल, (X Images)
9 कंटेस्टेंट्स में से इस खिलाड़ी का खत्म हो जाएगा खेल, (X Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस 17 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 9 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। बिग बॉस ने दिल, दिमाग और दम के साथ ऐसा गेम खेला कि एक साथ 9 खिलाड़ी एलिमिनेशन के जाल में फंस गए हैं।

बिग बॉस में नॉमिनेट इस बार नॉमिनेशन की लिस्ट में कई पॉपुलर सेलेब्स का नाम भी शामिल है। अब शो के एलिमिनेशन को लेकर अपडेट आई है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर अंकिता लोखंडे के आंखों में आए आंसू, एक्टर के स्ट्रगल पर कही ये बात

कौन- कौन हुआ नॉमिनेट ?

बिग बॉस 17 में नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अनुराग डोभाल, अरुण मशेट्टी, सनी आर्या, सामर्थ जुरेल, नावेद सुले और मनारा चोपड़ा का नाम शामिल है, जो आने वाले वीकेंड का वार में एलिमिनेशन की मार झेलेंगे।

कौन होगा बीबी 17 से एलिमिनेट ?

बिग बॉस 17 से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज ने एलिमिनेशन की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट में कंटेस्टेंट्स को लेकर चल रहे वोटिंग ट्रेंड से जुड़े आंकड़े शेयर किए गए है। अपडेट के अनुसार, 9 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कम वोट नावेद सुले को मिले हैं।

वोटिंग ट्रेंड ने खोला एलिमिनेशन का राज

बिग बॉस 17 को लेकर सामने आए वोटिंग ट्रेंड के अनुसार, इस हफ्ते घर से नाविद सुले अलविदा ले सकते हैं। उन्हें 0.5 प्रतिशत वोट भी नहीं मिले हैं। बता दें कि नाविद सुले पहले हफ्ते में भी शो बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। हालांकि, सलमान खान ने उस वक्त नो एलिमिनेशन वीक का एलान कर दिया था। हालांकि, इस बार उनका बचना मुश्किल लग रहा है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Nomination: दिल, दिमाग और दम की निकली हेकड़ी, बिग बॉस ने एक साथ किया 9 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट

अंकिता को अनुराग ने दी मात

वोटिंग ट्रेंड में बाकी कंटेस्टेंट्स की बात करे तो सबसे ज्यादा वोट अनुराग डोभाल को मिले हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर अंकिता लोखंडे, तीसरे नंबर पर मनारा चोपड़ा, चौथे पर सनी आर्या, पांचवें पर ऐश्वर्या शर्मा, छठवें पर अरुण मशेट्टी, सातवें पर नील भट्ट और आठवें पर सामर्थ जुरेल पर हैं। इन सबके बाद नौ नंबर पर नाविद सुले हैं।