विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर अंकिता लोखंडे के आंखों में आए आंसू, एक्टर के स्ट्रगल पर कही ये बात

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 07 Nov 2023 11:56 PM (IST)

Bigg Boss 17 बिग बॉस ने शो का लेटेस् प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में अंकिता लोखंडे एक बार फिर ...और पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर अंकिता लोखंडे के आंखों में आए आंसू, (X Images)
सुशांत सिंह राजपूत को याद कर अंकिता लोखंडे के आंखों में आए आंसू, (X Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे सबसे ज्यादा पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं। हालांकि, शो में अब तक फैंस उनकी स्ट्रान्ग पर्सनैलिटी सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कुछ हफ्तों में बिग बॉस के घर में कुछ अच्छे दोस्त बना लिए है। इनमें से एक हैं मुनव्वर फारूकी, जिनके साथ वो अक्सर अपनी दिल की बात शेयर करती हैं।

अंकिता लोखंडे हाल ही में मुनव्वर के साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बात करते हुए नजर आई थीं। वहीं, अब उन्होंने अभिषेक कुमार से SSR को लेकर बात की और बेहद इमोशनल नजर आईं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल और सनी आर्या की दोस्ती में पड़ी दरार, राइडर ने तहलका पर हाथापाई करने का लगाया इल्जाम

सुशांत पर क्या बोलीं अंकिता

बिग बॉस ने शो का प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में अंकिता लोखंडे गार्डन एरिया में बैठ हुई दिख रही हैं। उनके साथ अभिषेक कुमार भी हैं। एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत के स्ट्रगल को लेकर बात की। उन्होंने अभिषेक से कहा कि सुशांत ने बहुत मेहनत की थी, एक अलग लेवल का संघर्ष किया था। इतना बोलते ही उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

इमोशनल हुईं अंकिता लोखंडे

रोती हुई अंकिता को देखकर अभिषेक ने कहा कि मैंने तय किया था कि कभी भी मैं आपसे इस बारें में बात नहीं करूंगा। इस पर अंकिता ने कहा कि मुझे इस बारे में बात करना ही अच्छा लगता है, पर्व महसूस होता है और बस कुछ नहीं, फैमिली है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

टीवी वर्सेस ओटीटी का हुआ खेल

बिग बॉस 17 के अपडेट की बात करें तो शो में राशन के लिए एक दिलचस्प टास्क करवाया गया। जहां घरवालों को टीवी वर्सेस ओटीटी का खेल खेलना था। टीवी एक्टर्स ने टीवी और यूट्यूबर्स ने ओटीटी को रिप्रेजेंट किया। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को खुद की खूबियां और सामने वाले की कमियां गिनानी थी।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अंकिता वर्सेस तहलका

बिग बॉस 17 के प्रोमो में सबसे पहले अंकिता लोखंडे और तहलका भाई का मुकाबला हुआ। अंकिता ने कहा कि वो बेहद स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। इस वजह से बाकी कंटेस्टेंट्स को उनसे दिक्कत भी होती है। वहीं, जवाब देते हुए तहलका ने कहा कि अंकिता बिल्कुल भी स्ट्रॉन्ग नहीं है। शो में वो बस अपने पति के पीछे- पीछे घूमती रहती हैं और कहती हैं कि वो यहां रिश्ते बनाने आई हैं, जो उनसे हो नहीं रहा।  

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 में हुआ टीवी वर्सेस ओटीटी का खेल, अंकिता- ऐश्वर्या पर भारी पड़े यूट्यूबर्स अनुराग और तहलका