विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: फिनाले के करीब पहुंचकर इन घरवालों की डूबी नैया, नॉमिनेशन के डर से इस सदस्य ने टास्क करवाया रद्द

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 30 Jan 2023 01:35 PM (IST)

Bigg Boss 16 सलमान खान का विवादित शो अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है जहां घरवाले एक-दूसरे को ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Ticket to Finale Task Cancel Due to Priyanka Chahar Choudhary/Photo Credit/Instagram-colors
Bigg Boss 16 Ticket to Finale Task Cancel Due to Priyanka Chahar Choudhary/Photo Credit/Instagram-colors

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 अब एक ऐसे स्टेज पर पहुंच चुका है, जहां कंटेस्टेंट एक-दूसरे की पीठ पर छुरा घोपने से बिलकुल भी नहीं घबरा रहे हैं। अब घर में सिर्फ सात कंटेस्टेंट बाकी हैं और अपनी गद्दी बचाने के लिए वह किसी भी हद तक जा रहे हैं।

एक तरफ जहां बिग बॉस के सीजन अंत में आकर निमृत का एक अलग रूप देखने को मिला और वह अर्चना को मारने के लिए दौड़ पड़ीं, तो दूसरी तरफ गेम के इस पड़ाव पर आकर दोस्त सिर्फ एक-दूसरे को धोखा देते ही नहीं दिखे, बल्कि घर के एक सदस्य ने तो कार्य ही रद्द करवा दिया।

इस सदस्य ने टिकट टू फिनाले का कार्य करवाया रद्द

अपनी जीत से दो हफ्ते दूर कंटेस्टेंट के बीच हाल ही में नॉमिनेशन और टिकट टू फिनाले टास्क हुआ। अपने आगामी एपिसोड का प्रोमो मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस नए वीडियो में निमृत कौर अहलूवालिया ने मौका मिलते ही 'टिकट टू फिनाले' रेस से प्रियंका चहर चौधरी को बाहर कर दिया।

शो में सबसे कम बोलने वालीं सुम्बुल तौकीर ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया और शालीन भनोट को चेतावनी देते हुए कहा कि 'नॉमिनेशन की शुरुआत आपसे हुई थी और अब इसे खत्म मैं कर रही हूं'। इसके बाद पहले जाने को लेकर प्रियंका और एमसी स्टैन की आपस में बहस छिड़ गई।

इस सदस्य की वजह से नहीं पूरा हुआ कार्य

टिकट टू फिनाले के लिए पूरी मेहनत कर रहे घरवालों के इस गेम पर प्रियंका चहर चौधरी और एमसी स्टैन पानी फेरते हुए नजर आए। इस वीडियो में दोनों पहले और बाद में टास्क के लिए जाने को लेकर बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आगामी एपिसोड में बिग बॉस के आदेश के बावजूद भी प्रियंका ये कहती हुई नजर आईं कि वह पहले टास्क के लिए नहीं जाएंगी। हालांकि, टास्क का अंजाम क्या होगा ये तो एपिसोड आने के बाद ही पता लगेगा। लेकिन इस प्रोमो को देखने के बाद ये साफ जाहिर है कि प्रियंका और शालीन दोनों पर ही इस हफ्ते नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस कंटेस्टेंट को किया सपोर्ट

फैंस इस शो से जुड़े हुए हैं। वह जब भी कोई प्रोमो या एपिसोड देखते हैं तो सोशल मीडिया पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटते हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'निमृत का सारा सीजन प्रियंका पर ही चला है। वह सिर्फ उसे ही टार्गेट करती है। कोई और मुद्दा नहीं है निमृत के पास'।

दूसरे यूजर ने लिखा, 'बिग बॉस आप मंडली वालों को टिकट टू फिनाले दे दो अब, इतना बायस्ड तो लॉकअप में भी नहीं हुआ था'। अन्य यूजर ने लिखा, 'प्रियंका एक शेरनी है और वही ये शो जीतेगी'। रिपोर्ट्स की मानें तो निमृत टिकट टू फिनाले जीतकर पहली कैप्टन बन चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Top 5 Contestants: MC स्टैन से इस कंटेस्टेंट ने छीना ताज, शिव और मंडली को दिया 440 वोल्ट का झटका

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Winner: प्रियंका या शिव? दर्शकों ने इस कंटेस्टेंट को दिया बंपर वोट, नाम सुन आप भी हो जाएंगे शॉक्ड